फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Now Controversy grips Director Kabir Khan

फैंटम को लेकर घिरे बजरंगी भाईजान के निर्देशक

Mon, 27 Jul 2015 12:50 PM IST
Updated Mon, 27 Jul 2015 12:50 PM IST
विज्ञापन
Now  Controversy grips Director Kabir Khan

फिल्म बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान अपनी अगली फिल्म फैंटम को लेकर विवादों में उलझ गए हैं। उन्होंने ट्रेलर रिलीज के मौके पर कहा कि बजरंगी भाईजान की तरह फैंटम भी पाकिस्तान विरोधी नहीं है।

विज्ञापन


दोनों देशों में कुछ अतिवादी हैं। शांति स्थापित हो सके इसलिए अतिवादियों का खत्म होना जरूरी है। जब उनसे पूछा गया कि देश में वह किन अतिवादियों की बात कर रहे हैं तो उनका मूड खराब हो गया और कुछ ही मिनटों में मीडिया से बातचीत खत्म कर दी गई। सैफ अली खान और कैटरीना कैफ स्टारर फैंटम मुंबई पर 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों के बाद के घटनाक्रम पर है।
विज्ञापन


फिल्म में सैफ को हमलों के मास्टर माइंड को ठिकाने लगाने की जिम्मेदारी मिलती है। ट्रेलर में एक भारतीय अधिकारी को कहते दिखाया गया है कि हम पाकिस्तान के लोगों पर अटैक नहीं कर रहे, हम सिर्फ टेररिस्टों को खत्म करना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रेलर में सैफ कहते हैं, ‘अमेरिका ने अंदर घुस कर ओसामा को मारा था, तो यह काम हम क्यों नहीं कर सकते?’अंत में वह कहते हैं, ‘उनके घर में घुस के मारेंगे।’

पाकिस्तान विरोधी नहीं फैंटम

Now  Controversy grips Director Kabir Khan

जब फिल्म को मीडिया द्वारा एंटी-पाकिस्तान कहा गया, तो कबीर नाराज हो गए। उन्होंने सवाल करने वाली पत्रकार से कहा, ‘आपने मेरी फिल्म को एंटी-पाकिस्तान क्यों कहा? आतंकवाद पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करता है? आपके जेहन में क्या यह है कि आतंकवादी पाकिस्तानी ही होते हैं या फिर वहां और भी बाशिंदे रहते हैं?’

कबीर ने कहा, ‘यह फिल्म एक किस्म के माइंडसेट के खिलाफ है। जब तक कुछ अतिवादी लोग रहेंगे, दोनों देशों की अवाम के बीच अच्छे संबंध नहीं हो सकते। दोनों देशों में इस तरह के अतिवादी हैं। शांति स्थापित हो सके इसलिए इस तरह के लोगों का खत्म होना जरूरी है।’ उल्लेखनीय है कि कबीर की ‘एक था टाइगर’ पाकिस्तान में रिलीज नहीं हो सकी थी।

बजरंगी भाईजान की सफलता के बाद वह नहीं चाहते कि पाकिस्तान विरोधी टैग के कारण फैंटम वहां अटक जाए। वैसे फैंटम का खलनायक 26/11 का मुंबई आतंकी हमला कराने वाला आतंकवादी हाफिज सईद है। निर्माताओं को यह भी डर है कि विवादों में फंसने से फिल्म का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड खराब न हो जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed