फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Noted Malayalam actress R Subbalakshmi Passes Away at 87

R Subbalakshmi: मशहूर मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन, 87 वर्ष की आयु में कहा दुनिया को अलविदा

Fri, 01 Dec 2023 12:36 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Fri, 01 Dec 2023 12:36 AM IST
सार

मशहूर मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन हो गया है। गुरुवार रात को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है।

विज्ञापन
Noted Malayalam actress R Subbalakshmi Passes Away at 87
आर सुब्बालक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मशहूर मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी का निधन हो गया है। गुरुवार, 30 नवंबर की रात को उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। फिल्म इंडस्ट्री के सूत्रों के हवाले से उनके निधन की खबर सामने आई है। उन्होंने 87 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। उनके निधन से मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को गहरा सदमा लगा है। वह मलयालम सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्रियों में से एक थीं। 

विज्ञापन

तिरुवनंतपुरम के अस्पताल में ली अंतिम सांस

मलयालम अभिनेत्री आर सुब्बालक्ष्मी एक कर्नाटक संगीतकार और चित्रकार भी थीं। वह मलयालम सिनेमा की प्रतिष्ठित सहायक अभिनेत्रियों में से एक थीं। मलयालम फिल्मों में वह अक्सर प्रभावशाली विनम्रता और कौशल के साथ दादी की भूमिका निभाया करती थीं। गुरुवार देर रात उन्होंने केरल के तिरुवनंतपुरम के एक निजी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली है।  

विज्ञापन


एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट हुए किंग खान

विज्ञापन
विज्ञापन

इन भूमिका से आर सुब्बालक्ष्मी को मिली थी खास पहचान

आर सुब्बालक्ष्मी को मलयालम फिल्मों में उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचाना जाता था। उनके कुछ किरदार दर्शकों को बेहद पसंद आए थे, जिनसे अभिनेत्री को खास पहचान मिली थी। इनमें कल्याणरमन (2002), नंदनम (2002) और पांडिप्पा (2005) जैसी कई लोकप्रिय फिल्में शामिल हैं। इस फिल्मों में निभाए गए उनके किरदार से अभिनेत्री का खूब पहचान हासिल हुई थी।


केरल सीएम ने आर सुब्बालक्ष्मी के निधन पर जताया शोक

बता दें कि दिवंगत अभिनेत्री न केवल अपनी ऑन-स्क्रीन उपस्थिति के लिए बल्कि मलयालम फिल्मों की साथी अभिनेत्री थारा कल्याण की मां के रूप में भी एक स्थायी पहचान छोड़कर इस दुनिया से गई हैं। उनके निधन की खबर से मलयालम इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर के बाद इंडस्ट्री और उनके चाहने वाले सोशल मीडिया पर शोक वयक्त कर रहे हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन और मलयालम फिल्म अभिनेता दिलीप ने भी उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।  

Ranbir Kapoor: रणबीर कपूर की पिछली पांच फिल्मों का ऐसा रहा हाल, क्या कमाल दिखा सकेगी एनिमल?

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed