{"_id":"5a0d31bc4f1c1bd9798bcc27","slug":"no-heroine-for-ajay-devgn-in-film-total-dhamaal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'टोटल धमाल' में अजय देवगन को नहीं मिलेगी कोई हिरोइन, ये रही वजह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'टोटल धमाल' में अजय देवगन को नहीं मिलेगी कोई हिरोइन, ये रही वजह
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
Updated Thu, 16 Nov 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Total Dhamaal
इंदर कुमार की फिल्म 'टोटल धमाल' से जुड़ी सबसे खास बात क्या है?
विज्ञापन
इस फिल्म से पूरे 17 सालों बाद अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी बड़े पर्दे पर कमबैक करेगी। यह फिल्म हिट कॉमेडी फ्रैंचाइज 'धमाल' की तीसरी कड़ी है। इस फिल्म में संजय दत्त की जगह अजय देवगन को कास्ट किया गया है। लेकिन फिल्म की यूएसपी यही तक सीमित नहीं है। मेकर्स इस फिल्म में एक और सरप्राइज फैक्टर की प्लानिंग कर रहे हैं।
नहीं होगी कोई हिरोइन
फिल्म 'टोटल धमाल' में अजय देवगन को किसी भी हिरोइन के साथ पेयर नहीं किया जाएगा। इस फिल्म में वह रोमांस नहीं करेंगे। पहले खबर थी कि अजय देवगन ने फिल्म 'बादशाहो' की ऐक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज की सिफारिश की थी जिसे फिल्म के निर्माताओं ने खारिज कर दिया था। फिल्म के प्रोड्यूजर्स का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट के हिसाब से अजय देवगन के लिए किसी हिरोइन की जरूरत नहीं है। इससे पहले की दो फिल्मों- 'धमाल' और 'डबल धमाल' में संजय दत्त के लिए भी किसी हिरोइन को कास्ट नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
संजय दत्त की तरह होगा अजय देवगन का किरदार
यह पहली बार नहीं होगा जब अजय देवगन ने बिना किसी हिरोइन के फिल्म की है। गौरतलब है कि फिल्म 'राजनीति' में भी उनके विपरीत किसी एक्ट्रेस को नहीं रखा गया था। फिल्म में उनके रोल को काफी सराहा गया था। फिल्म 'टोटल धमाल' की शूटिंग 15 दिसंबर से लखनऊ में शुरू होगी।