फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   no big films will release after dabangg 2

'दबंग 2' के लिए मैदान तीन हफ्ते तक खाली

Thu, 20 Dec 2012 11:37 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 20 Dec 2012 11:37 AM IST
विज्ञापन
no big films will release after dabangg 2

कल रिलीज हो रही सलमान खान की फिल्म 'दबंग 2' दो सौ करोड़ के क्लब में आसानी से शामिल हो सकती है। बड़ी पिक्चर होने के साथ-साथ इसकी एक और बड़ी वजह फिल्म की रिलीज टाइमिंग हैं। 21 दिसंबर को इस फिल्म के रिलीज के बाद अगले तीन शुक्रवार तक कोई भी ऐसी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है जो 'दबंग 2' को टक्कर दे सके।

विज्ञापन


इंडस्ट्री में ऐसा बहुत कम होता है जब किसी भी फिल्म को तीन सेफ शुक्रवार मिल जाएं। बड़ी से बड़ी फिल्मों को भी सिर्फ सात दिन मिल पाते हैं। 21 दिसंबर के बाद अगले शुक्रवार 28 दिसंबर को एक अनाम सी फिल्म 'टू नाइट इन सोल वैली' रिलीज हो रही है। हरीश शर्मा निर्देशित इस फिल्म में सारे किरदार नए हैं। इस फिल्म को दिखाने में मल्टीप्लेक्स न के बराबर रुचि ले रहे हैं। सिंगल स्क्रीन सिनेमा में तो यह फिल्म दिखेगी ही नहीं।
विज्ञापन


मतलब साफ है कि 'दबंग 2' के शो कम नहीं होंगे। 28 दिसंबर के अगले शुक्रवार चार जनवरी को भी कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है। इस दिन रिलीज हो रही एकमात्र फिल्म 'टेबल नंबर 21' हैं। आदित्य दत्त निर्देशित इस फिल्म में परेश रावल और राजीव खंडेवाल की मुख्य भूमिका है। विषय और स्टारकॉस्ट को देखते हुए को इस फिल्म को भी बहुत अधिक संख्या में थिएटर मिलने की उम्मीद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंगल स्क्रीन सिनेमाघर भी 'दबंग 2' जैसी मसाला फिल्म को उतार कर इस फिल्म को लगाने से बचेंगे। 'दबंग 2' को असली चुनौती 11 जनवरी को मिलेगी। 11 जनवरी को दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही हैं। विशाल भारद्वाज निर्देशित 'मटरु की बिजली का मनडोला' के अलावा इसी दिन 'जिला गाजियाबाद' फिल्म रिलीज होगी। यह दोनों ही फिल्में चर्चित और स्टारकॉस्ट के लिहाज से बड़ी हैं।


'दबंग 2' फिल्म चल रही हो या नहीं इन फिल्मों के लिए उसे थिएटर खाली करने होंगे। मामला साफ है कि मल्टीप्लेक्सों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों से हटने से पहले 'दबंग 2' तीन सप्ताह अकेले चल चुकी होगी। इतना लंबा समय चलने के बाद यह तय है कि फिल्म 200 करोड़ के आंकड़े तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed