फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nita Ambani Facilitates Construction Of 14 Temples In Jamnagar Ahead Of Anant-Radhika's Wedding

Neeta Ambani : नीता अंबानी ने अनंत-राधिका की शादी से पहले जामनगर में करवाया 14 मंदिरों का निर्माण

Sun, 25 Feb 2024 04:00 PM IST
गरिमा शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: गरिमा शर्मा Updated Sun, 25 Feb 2024 04:00 PM IST
सार

भव्य शादी से पहले परिवार द्वारा मार्च में प्री-वेडिंग उत्सवों को भी शानदार तरीके से मनाए जाने की तैयारी है। इसमें पूरी दुनिया की बिलेनियर हस्तियों से लेकर मशहूर सितारें भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
Nita Ambani Facilitates Construction Of 14 Temples In Jamnagar Ahead Of Anant-Radhika's Wedding
नीता अंबानी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी इसी साल जुलाई में होने वाली है। भव्य शादी से पहले परिवार द्वारा मार्च में प्री-वेडिंग उत्सवों को भी शानदार तरीके से मनाए जाने की तैयारी है। इसमें पूरी दुनिया की बिलेनियर हस्तियों से लेकर मशहूर सितारें भी शामिल होंगे। ऐसे में जहां शादी के उत्सवों को मनाने की तैयारी जोर-शोर से की गई है, भारत के सबसे अमीर घराने द्वारा गुजरात के जामनगर में 14 नए मंदिरों को बनवाने के लिए सुविधाएं दी गई हैं।
विज्ञापन


खूबसूरत होगी नक्काशी
नीता अंबानी ने जामनगर में एक विशाल मंदिर परिसर के अंदर नए मंदिरों के निर्माण की सुविधा मुहैया करवाई है। इन नए मंदिरों में जहां खंबोें पर खूबसूरत नक्काशी की जाएगी, वहीं देवी-देवताओं की मनमोहक मूर्तियां भी यहां देखने को मिलेंगी। फ्रेस्को शैली की पेंटिंग्स से लेकर वास्तुकला का अनोखा नमूना नजर आएगा। यह मंदिर परिसर भारत का समृद्ध कल्चर दिखाएगा। स्थानीय कारीगरों की अद्भुत कलाकारी भी यहां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढें: एंब्रॉयडरी वाले लहंगे में बेहद हसीन लगीं शमा
विज्ञापन
विज्ञापन



मेहमानों के लिए खास तोहफे
मेहमानों को खासतौर पर तोहफे में स्टोल्स दिए जाएंगे, जिन्हें बनाने के लिए नीता अंबानी ने गुजरात की स्थानीय महिला कारीगरों से बात की है। खास बात यह रही कि नीता अंबानी ने खुद इनके प्रति आभार जताया और यह भी सीखा कि किस तरह से इन्हें बनाया गया है। दुल्हा और दुल्हन को सम्मानित करने के लिए भी स्पेशल स्कार्फ इन कारीगरों ने बनाए हैं।

यह भी पढें: पिंक सिटी में फैंस के साथ मस्ती करते दिखे सिद्धार्थ-राशि


दृष्टिहीन कारीगर बना रहे मोमबत्तियां
जुलाई में होने वाले इस भव्य शादी समारोह के लिए महाबलेश्वर से खासतौर पर मोमबत्तियां मंगवाई गई हैं। इन्हें दृष्टिहीन कारीगरों ने बनाया है। भावेश भाटिया के सनराइज कैंडल्स की टीम इसे पूरी मेहनत और उत्साह के साथ बना रही है।अब जब इतने जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं, तो हरेक को बस इंतजार है, इस शानदार शादी का जलवा देखने का!



 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed