फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nimrat Kaur Birthday Lesser Known Facts about Sky Force Actress

Nimrat Kaur Birthday: विदेशी प्रोजेक्ट्स से धमाल, 'द लंचबॉक्स' ने निमरत कौर को बनाया स्टार

Thu, 13 Mar 2025 07:30 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 13 Mar 2025 07:30 AM IST
सार

Nimrat Kaur: निमरत ने अपनी शुरुआत  हॉलीवुड फिल्म 'वन नाइट विद द किंग' से की। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। 

विज्ञापन
Nimrat Kaur Birthday Lesser Known Facts about Sky Force Actress
निमरत कौर - फोटो : इंस्टाग्राम @nimratofficial

विस्तार

निमरत कौर देश की मशहूर अदाकारा हैं। उनका जन्म 13 मार्च 1982 को राजस्थान के पिलानी में हुआ था। हिंदी सिनेमा और हॉलीवुड दोनों में उनका जलवा देखने को अब तक मिल चुका है। उनका सफर प्रिंट मॉडलिंग से शुरू हुआ और थिएटर ने उन्हें नई पहचान दिलाई। आज उनके जन्मदिन के मौके पर अभिनेत्री से जुड़ी कुछ अहम बातों पर एक नजर डालते हैं।
विज्ञापन

Robinhood Nithiin: नितिन ने देखी फिल्म 'रॉबिनहुड', बोले- मेरा सबसे बड़ा जन्मदिन का गिफ्ट होगा...
विज्ञापन

 
Trending Videos

चुनौतियां से भरपूर रही जिंदगी

निमरत का बचपन पटियाला में बीता। उनके पिता मेजर भूपिंदर सिंह सेना में थे। 1994 में कश्मीर में उनकी हत्या हो गई। इसके बाद परिवार नोएडा शिफ्ट हो गया। निमरत ने दिल्ली पब्लिक स्कूल और श्री राम कॉलेज से पढ़ाई की है। उनकी बहन रुबीना बैंगलोर में मनोवैज्ञानिक हैं।
Atlee's Next: क्या अल्लू अर्जुन के साथ पर्दे पर दिखेंगे शिवकार्तिकेयन? एटली की फिल्म को लेकर आई बड़ी जानकारी

विज्ञापन

कुछ ऐसा रहा शुरुआती सफर

मुंबई आने के बाद निमरत ने मॉडलिंग की। थिएटर में 'बगदाद वेडिंग' और 'रेड स्पैरो' जैसे नाटकों में काम किया। साल 2004 में कुमार सानू और श्रेया घोषाल के गानों के वीडियो से उन्हें पहला ब्रेक मिला। वह कई विज्ञापनों में भी नजर आईं।

विज्ञापन


इस फिल्म से बड़े पर्दे पर हुई शुरुआत

निमरत ने अपनी शुरुआत छोटी-छोटी फिल्मों में की। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत हॉलीवुड फिल्म 'वन नाइट विद द किंग' से की। यह फिल्म 2006 में रिलीज हुई थी। हिंदी फिल्मों में उनका डेब्यू साल 2012 में आई अनुराग कश्यप की 'पेडलर्स' से हुई। इस फिल्म में लोगों ने उनके काम पर गौर किया। हालांकि, असली पहचान उन्हें 2013 में 'द लंचबॉक्स' से मिली। फिल्म की कहानी और निमरत का अभिनय दर्शकों के दिलों को छू गया।

हॉलीवुड और विदेश टीवी शोज में छाईं

2015 में निमरत को हॉलीवुड सीरीज 'होमलैंड' में देखा गया। इसमें उन्होंने आईएसआई एजेंट तस्नीम कुरैशी का रोल अदा किया था। इसके बाद उन्हें इस शो के आठवें सीजन में भी देखा गया। इसके बाद 'वेवार्ड पाइंस' और 'फाउंडेशन' जैसे प्रोजेक्ट्स में भी वह नजर आईं। 

इस फिल्म में हाल ही में आईं नजर

2016 में निमरत ने अक्षय कुमार के साथ 'एयरलिफ्ट' में काम किया। यह फिल्म इराक-कुवैत युद्ध के दौरान भारतीयों की वापसी की कहानी है। उनकी एक्टिंग को खूब सराहना मिली। 2022 में 'दसवीं' में अभिषेक बच्चन के साथ उन्होंने हरियाणा की सीएम का रोल निभाया। 2023 में 'स्कूल ऑफ लाइज' और 'सजनी शिंदे का वायरल वीडियो' जैसी फिल्मों से वह छा गईं। हाल ही में उनकी फिल्म 'स्काई फोर्स' रिलीज हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed