फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nick Jonas suffers injury during shoot returns home from hospital

शूटिंग के दौरान घायल हुए प्रियंका के पति निक जोनस, इलाज के बाद अस्पताल से घर लौटे

Mon, 17 May 2021 04:48 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Mon, 17 May 2021 04:48 PM IST
सार

  • निक जोनस एक टीवी शो की शूटिंग के दौरान निक घायल हो गए।
  • TMZ की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार को निक को चोट आई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन
Nick Jonas suffers injury during shoot returns home from hospital
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : Oscars

विस्तार

अमेरिकन सिंगर और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनस हाल ही में शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि अब वह घर लौट आए हैं।

विज्ञापन


TMZ की एक रिपोर्ट के मुताबिक निक को शनिवार को शूटिंग सेट पर चोट लग गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचे थे। हालांकि उनके चोट के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ पाई है। रविवार को निक वापस घर आ गए। बता दें, सोमवार से वह फिर से सिंगिंग रियलिटी शो ‘द वायस’ की बाकी शूटिंग करेंगे।
विज्ञापन


इससे पहले साल 2018 में मैक्सिको में शूटिंग के दौरान निक के साथ हादसा हो गया था और इस दौरान उनके हाथ में चोट लग गई थी। 

 

Nick Jonas suffers injury during shoot returns home from hospital
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें भारत में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने फाउंडेशन के जरिए समर्थन जुटाया था। दरअसल प्रियंका और निक ने एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था, 'भारत के लिए हम सभी को एक साथ आने की जरूरत है। डोनेशन और सपोर्ट के लिए आप सभी का शुक्रिया। आप सभी का योगदान भारत के लिए कोविड19 से जंग लड़ने में काम आएगा। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि उम्मीद करते हैं कि जो ये चीजें चलाई हैं वो कायम रहे। अभी डोनेट करें नीचे लिंक दिया गया है'।

इससे पहले प्रियंका का एक ट्वीट वायरल हुआ था। जिसमें उन्होंने कहा था, "मेरा दिल टूट रहा है, भारत कोविड-19 से लड़ रहा है और यूएस ने 550 मिलियन वैक्सीन ऑर्डर की हैं। दुनियाभर में इसे पहुंचाने के लिए ऐस्ट्राजेनिका का शुक्रिया लेकिन मेरे देश के हालात बहुत बुरे हैं। क्या आप जल्द से जल्द भारत के साथ वैक्सीन साझा कर सकेंगे?"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed