फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neha Kakkar surprised her husband rohanpreet singh by making his name tattoo on her hand

Neha Kakkar: रोहनप्रीत पर नेहा ने जमकर लुटाया प्यार, इस जगह गुदवाया अपने पिया का नाम

Wed, 27 Jul 2022 03:08 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 27 Jul 2022 03:08 PM IST
सार

नेहा कक्कड़ ने अपने पति रोहनप्रीत को एक स्पेशल सरप्राइज दिया है, जिसे देख रोहन उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

विज्ञापन
Neha Kakkar surprised her husband rohanpreet singh by making his name tattoo on her hand
नेहा कक्कड़, रोहनप्रीत सिंह - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड की बिंदास सिंगर्स में से नेहा कक्कड़ लोगों के बीच काफी फेमस हैं। अपने चुलबुले अंदाज के लिए पहचाने जाने वाली सिंगर अक्सर अपने पति रोहनप्रीत के लिए अलग-अलग तरह से अपना प्यार दिखाती रहती हैं। वह आए दिन अपने प्यारे पति के लिए कुछ न कुछ खास करती ही रहती हैं। दोनों की जोड़ी को उनके फैंस भी काफी पसंद करते हैं। नेहा सोशल मीडिया पर अपनी और रोहन की तस्वीरें अक्सर साझा करती हैं, जो तेजी से वायरल हो जाती  हैं। नेहा वैसे तो कई बार रोहन के लिए अपने प्यार का इजहार कर चुकी हैं, लेकिन पहली बार उन्होंने अपने हाथ पर अपने जीवनसाथी का नाम गुद वाकर रोहन को सरप्राइज कर दिया।

विज्ञापन

रोहन के लिए नेहा का सप्राइज
इंडस्ट्री की बेहतरीन सिंगर्स में से एक नेहा कक्कड़ ने हाल ही में अपने आधिकारिक  इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह पहली बार टैटू बनवाती हुई नजर आ रही हैं। टैटू बनवाने के दौरान नेहा को दर्द से चिल्लाते हुए देखा जा सकता है। वह चिल्लाते हुए ‘आई लव यू रोहू....आई लव यू रोहू’ही कह रही हैं। टैटू बनवाने के बाद देखा गया कि नेहा को रिसीव करने रोहनप्रीत वहां पहुंचते हैं। नेहा जब उन्हें अपने हाथ पर रोहनप्रीत के नाम का टैटू दिखाती हैं, तो वह चौंक जाते हैं। वीडियो के आखिर में नेहा रोहनप्रीत ने कहती हुई नजर आ रही हैं कि 'अब कभी मुझसे दूर तो नहीं जाएगा न।'

विज्ञापन
विज्ञापन

खुशी से पागल हो गए रोहन 
नेहा कक्कड़ ने वीडियो को साझा करते हुए लिखा,'मेरे पहले प्यार के लिए, मेरा पहला टैटू।' अपनी पत्नी का यह सरप्राइज देखकर  रोहनप्रीत सिंह बहुत इमोशनल हो गए थे। इतना ही नहीं उन्होंने नेहा की पोस्ट पर प्यार भरा कमेंट करते हुए लिखा, ‘तू सबसे बेस्ट वाइफ है..इस सारी दुनिया च तेरा वारगा कोई को ही नी सकदा. आई लव यू मोस्ट ।' नेहा की सिंगर बहन सोनू कक्कड़ ने भी दोनों के लिए प्यार जताया, तो भाई टोनी कक्कड़ ने लिखा ‘सबसे अच्छी बेटी और सबसे अच्छी बीवी।'

विज्ञापन

रोहन भी दे चुके हैं सरप्राइज
नेहा का इतना प्यार देखकर फैंस भी उनके इस वीडियो पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। कोई नेहा के इस अंदाज को उनका सच्चा प्यार बता रहा है, तो कोई  इस जोड़ी की खुशी के लिए प्रार्थना कर रहा है। आपको बता दें कि रोहनप्रीत ने भी नेहा के लिए अपना प्यार दिखाते हुए उनके नाम का टैटू गुदवाया था। रोहन ने वैलेंनटाइन डे पर नेहा कक्कड़ के नाम का टैटू अपने हाथ में बनवा कर उन्हें प्यार भरा सरप्राइज दिया था। गौरतलब है दोनों  24 अक्टूबर 2020 को शादी के बंधन में बंधे थे।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Neha Kakkar (Mrs. Singh) (@nehakakkar)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed