{"_id":"65212c04fb6efbaf8c04e817","slug":"neha-kakkar-name-also-included-in-mahadev-app-scam-know-what-are-the-allegations-against-the-buhe-vich-singer-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahadev App Scam: महादेव एप मामले में नेहा कक्कड़ का भी नाम शामिल, जानें क्या हैं सिंगर पर आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mahadev App Scam: महादेव एप मामले में नेहा कक्कड़ का भी नाम शामिल, जानें क्या हैं सिंगर पर आरोप
Sat, 07 Oct 2023 03:31 PM IST
आकांक्षा गुप्ता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: आकांक्षा गुप्ता
Updated Sat, 07 Oct 2023 03:31 PM IST
सार
सौरभ चंद्राकर ने इसी साल UAE में शादी की थी। यह शादी इतनी आलीशान था कि इसका खर्च 200 करोड़ रुपये आया। सौरभ की शादी में अन्य सितारों के साथ नेहा कक्कड़ ने भी परफॉर्म किया था।
विज्ञापन
नेहा कक्कड़
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
ईडी यानी कि प्रवर्तन निदेशालय इन दिनों महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप मामले में जांच कर रही है। अब इस मामले में जानी-मानी गायक नेहा कक्कड़ को भी समन जारी कर सकती है। ऐसे में नेहा पर भी ईडी की तलवार लटक रही है। इस मामले में नेहा कक्कड़ के अलावा टाइगर श्रॉफ, नुसरत भरूचा, सुखविंदर सिंह और सनी लियोनी समेत 17 सेलेब्स से भी पूछताछ की जा सकती है। इस मामले में ईडी ने कई बॉलीवुड सितारों को समन भी जारी किया है।
Border 2: 'बॉर्डर 2' की चर्चा हुई तेज, आयुष्मान खुराना सहित इन कलाकारों का नाम आ रहा सामने
जानें कक्कड़ पर क्या हैं आरोप
रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर, कपिल शर्मा, हिना खान और हुमा कुरैशी को भी पूछताछ के लिए बुलाया है। हालांकि, रणबीर कपूर, कपिल शर्मा और हुमा कुरैशी ने निदेशालय के सामने पेशी के लिए और अधिक समय की मांग की है। तो चलिए जानते हैं इस मामले में नेहा कक्कड़ पर कौन से आरोप लगे हैं।
विज्ञापन
अब कहां हैं बी-टाउन की ‘शरारा गर्ल'?
परफॉर्मन्स के लिए मिले नगद रुपये
इस मामले में तलाशी अभियान के दौरान प्रवर्तन निदेशालय ने 417 करोड़ रुपये की नकदी और संपत्ति जब्त की है। सौरभ चंद्राकर और उनके बिजनेस पार्टनर रवि उप्पल के खिलाफ मामले में जांच चल रही है। सौरभ चंद्राकर ने इसी साल UAE में शादी की थी। यह शादी इतनी आलीशान था कि इसका खर्च 200 करोड़ रुपये आया। सौरभ की शादी में अन्य सितारों के साथ नेहा कक्कड़ ने भी परफॉर्म किया था। एजेंसी के हाथ इसका वीडियो भी लगा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा को इस परफॉर्मन्स के लिए नगद रुपये मिले थे। मुंबई की एक इवेंट कंपनी ने उन्हें यह पैसे दिए थे।
Pulkit Samrat: महादेव बेटिंग एप स्कैम में पुलकित सम्राट को ईडी ने भेजा समन? अभिनेता का बयान जान रह जाएंगे दंग
नेहा के करियर पर पड़ सकता है असर
बता दें कि महादेव ऑनलाइन बुक बेटिंग ऐप मामले में नेहा कक्कड़ का नाम शामिल होने से उनके करियर पर बड़ा असर पड़ सकता है। इन दिनों वह अपने आगामी प्रोजेक्ट्स में बिजी चल रही हैं। हाल ही उनका 'बूहे विच' गाना रिलीज हुआ है। अब अगर महादेव ऐप मामले में नेहा का नाम सामने आता है, तो यह उनके करियर के लिए घातक हो सकता है। उनके आगामी प्रोजेक्ट भी छीने जा सकते हैं। वहीं, उनकी फैन फॉलोइंग पर भी इसका काफी असर देखने को मिल सकता है।
पाखी ने किया 'बिग बॉस 17' जाने का एलान?