{"_id":"659f6936fa8043afe20edb75","slug":"neetu-kapoor-makes-a-shocking-confession-about-rishi-kapoor-in-karan-johar-show-koffe-with-karan-8-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"KWK 8: ऋषि कपूर के बारे में नीतू कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'पार्टी में नहीं जाने देते थे'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
KWK 8: ऋषि कपूर के बारे में नीतू कपूर ने किया चौंकाने वाला खुलासा, बोलीं- 'पार्टी में नहीं जाने देते थे'
Thu, 11 Jan 2024 09:36 AM IST
यशी पाल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: यशी पाल
Updated Thu, 11 Jan 2024 09:36 AM IST
विज्ञापन
नीतू कपूर, ऋषि कपूर
- फोटो : social media
करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' का सीजन आठ फैंस के बीच धमाल मचा रहा है। 'कॉफी विद करण' के बारहवें एपिसोड में करण के साथ गुजरे जमाने की दो बेहद प्रतिभाशाली अभिनेत्रियां, जीनत अमान और नीतू कपूर नजर आईं। दोनों अभिनेत्रियों ने पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे किए। करण के साथ बातचीत में नीतू कपूर ने ऋषि कपूर के साथ बिताए अपने जीवन के सबसे यादगार वर्षों के बारे में खुलकर बात की। इसके अलावा अभिनेत्री अपने दिवंगत पति से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे करती नजर आईं।
पार्टियों में नहीं जाने देते थे ऋषि
'कॉफी विद करण 8' में नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति ऋषि कपूर के बारे में एक हैरान करने वाला खुलासा किया। अभिनेत्री ने उन दिनों को याद किया, जब वे दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर को डेट कर रही थीं। उन्होंने बताया कि ऋषि एक 'सख्त बॉयफ्रेंड' थे और उन्हें पार्टी करने की इजाजत नहीं देते थे। उन्होंने कहा, 'जब मैं यश चोपड़ा के साथ शूटिंग करती थी, तो उस समय देर रात पार्टियां हुआ करती थीं। हालांकि, मैं कभी पार्टियों में शामिल नहीं हुई, क्योंकि ऋषि हमेशा कहते थे कि ये नहीं करना, वो नहीं करना, घर जाओ और पार्टी में जाने के लिए भी मना करते थे।'
यह भी पढ़ें: 40+ Second Innings: हुस्न के नए जलवे बिखेरने को तैयार 40 पार की ये हसीनाएं, चार सीरीज की चौंकाने वाली कहानी
विज्ञापन
सख्त बॉयफ्रेंड थे ऋषि कपूर
नीतू कपूर ने आगे कहा, 'मैं पार्टियों में जाने के लिए प्रतिबद्ध थी। मेरे जीवन में दो लोग बहुत सख्त थे, एक तो मेरी मां और दूसरे मेरा सख्त बॉयफ्रेंड। मैं इन दोनों के बीच में फंस गई थी। इसलिए मैं अपने जीवन में पार्टियों से दूर रही।'
शादी के बाद छोड़ा अभिनय
नीतू और ऋषि कपूर ने 13 अप्रैल, 1979 को सगाई करने से पहले एक दूसरे को डेट किया। दोनों सितारे 22 जनवरी, 1980 को शादी के बंधन में बंध गए। हालांकि, ऋषि कपूर से शादी करने के बाद नीतू ने बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूरी बना ली थी।
यह भी पढ़ें: KWK 8: अपनी और ऋषि कपूर की शादी से रणबीर-आलिया को क्या सलाह देना चाहती हैं नीतू? करण के शो में किया खुलासा