Neetu Kapoor: रणबीर-आलिया की शादी के बाद सामने आया नीतू कपूर का पहला वीडियो, कहा- 'मेरे बाल-वाल सब खराब हो गए हैं...'
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंध चुके हैं। बॉलीवुड की इस चर्चित शादी में कपूर परिवार के सदस्य और इंडस्ट्री के करीबी लोग ही शामिल हुए थे। शादी में पूरे कपूर परिवार खासतौर पर मां नीतू कपूर का स्वैग भी देखने लायक था। अब शादी संपन्न हो चुकी है और अब बेटे बहू की शादी के बाद नीतू कपूर का पहला वीडियो सामने आया है। दरअसल शादी निपटाने के बाद अब वह वापस अपने काम पर लौट गई हैं। बता दें कि नीतू कपूर इस समय डांस दीवाने जूनियर को जज कर रही हैं।
बेटे की शादी के बाद काम पर वापस लौटी नीतू कपूर
सोशल मीडिया पर वायरल भयानी पेज से शेयर की गई वीडियो में देखा जा सकता है कि नीतू कपूर अपनी मेहंदी दिखाती नजर आ रही हैं, जिस पर पैपराजी कहते हैं, मेहंदी अच्छी है, तो नीतू कहती हैं, 'सब दिखता है, नाम भी दिखता है'। बता दें कि नीतू कपूर ने मेहंदी से अपने हाथ में ऋषि कपूर का नाम लिखा था, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। इसके बाद पैपराजी नीतू कपूर की तस्वीरें लेते हैं तो वह कहती है कि मेरे बाल-वाल सब खराब हो चुके हैं। हालांकि उन्होंने पैपराजी को पोज भी दिए और इस दौरान प्यार से डांटती हुई भी दिखाई दीं। इसके बाद वह शूटिंग लिए अंदर चली गईं।
View this post on Instagram
करण जौहर की फिल्म में नजर आएंगी नीतू कपूर
नीतू कपूर डांस दीवाने तो जज कर ही रही है, इसके साथ ही उनकी नई फिल्म 'जुग जुग जियो' भी आने वाली है। इसमें अभिनेता वरुण धवन, एक्ट्रेस कियारा आडवाणी, अनिल कपूर नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को करण जौहर बना रहे हैं तो वहीं राज मेहता इसका निर्देशन कर रहे हैं। रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म 'जुग जुग जियो' 24 जून 2022 को रिलीज की जाएगी।