Neena Gupta: सतीश कौशिक को याद कर भावुक हुईं नीना गुप्ता, कहा- साथ डिनर नहीं करने का रहेगा पछतावा
सतीश कौशिक के खास दोस्त अनुपम खेर ने उन्हें याद करते हुए एक संगीतमय शाम का आयोजन किया था, जिसमें नीना गुप्ता भी पहुंचीं और इस मौके पर उन्होंने अभिनेता को याद किया।
विस्तार
हिंदी सिनेमा के दिवंगत अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक का आज जन्म दिवस है। इस मौके पर बॉलीवुड के तमाम सेलेब्स ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी और उनके साथ बिताए पलों को याद किया। अभिनेता के खास दोस्त अनुपम खेर ने उन्हें याद करते हुए एक संगीतमय शाम का आयोजन किया था, जिसमें नीना गुप्ता भी पहुंचीं और इस मौके पर उन्होंने सतीश को याद किया।
दरअसल, नीना ने अपने मातृत्व के दिनों को याद करते हुए बताया कि मैं गर्भवती थी और यह एक विवादित प्रेगनेंसी थी। मैं इसे लेकर बहुत तनाव में थी और सोच रही थी कि मुझे क्या करना चाहिए। मैं प्रेगनेंसी के दौरान ओम पुरी और सतीश कौशिक से ही मिलती थी। सतीश हमेशा मुझसे कहते थे कि नैंसी तू चिंता मत कर, अगर तेरा बच्चा काले रंग का हुआ तो मैं बोल दूंगा मेरा है। किसी को शक भी नहीं होगा, तब मैं सोचती थी कि कोई ऐसा करने की सोच कैसे सकता है।
Rhea Chakraborty: तीन साल बाद सेट पर लौटीं रिया चक्रवर्ती, वीडियो साझा कर बोलीं- समय मुश्किल था लेकिन...
नीना और सतीश ने एक साथ फिल्म 'कागज 2' में काम किया था। नीना ने सेट पर सतीश के साथ बिताए पलों को याद करते हुए एक किस्सा साझा किया। नीना ने कहा कि मैंने सतीश कौशिक के साथ 'कागज 2' में काम किया था। हम जब भी मिलते थे, बस यही बात करते थे कि चलो डिनर पर चलते हैं। मैं उनसे कहती थी कि जो करना है आज कर लो, कल का कोई भरोसा नहीं। अब मुझे इस बात का पछतावा है कि मैं उनके साथ डिनर पर नहीं जा पाई।
Bollywood: कई फिल्मों में एक नाम का किरदार निभा चुके ये सितारे, कोई बना 'राहुल' तो कोई बॉलीवुड का 'प्रेम'
Ved: रितेश-जेनेलिया की 'वेड' थिएटर के बाद अब ओटीटी पर धमाल मचाने को तैयार, जानें दर्शक कहां देख सकते हैं फिल्म