फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Neelam Birthday Know actress shocking revelations which surprised everyone

Neelam Birthday: 80-90 के दशक में अदाकारी से दिखाया दम, इन चौंका देने वाले खुलासों से कर दिया सभी को हैरान

Sat, 09 Nov 2024 11:19 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 09 Nov 2024 11:19 AM IST
सार

नीलम इन दिनों अपनी नेटफ्लिक्स की सीरीज फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स के तीसरे सीजन को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने कई ऐसे खुलासे किए हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान रह जाएंगे।

विज्ञापन
Neelam Birthday Know actress shocking revelations which surprised everyone
नीलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

80 और 90 के दशक के दौरान अपनी खूबसूरती और अदाकारी से नीलम ने लाखों दिलों पर खूब राज किया। बड़े पर्दे पर उनकी जोड़ी गोविंदा के साथ खूब जमी। करियर की शुरुआत उन्होंने फिल्म इल्जाम से की थी। इस फिल्म के मुख्य अभिनेता गोविंदा ही थे। इसके बाद दोनों ने एक के बाद एक कुल 14 फिल्मों में काम किया। 2001 में नीलम ने फिल्मों से दूरी बना ली, लेकिन साल 2020 में उन्होंने 'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के साथ वापसी की। इस शो का नया सीजन भी शुरू हो चुका है। नीलम के जन्मदिन पर आज हम आपको उनके हालिया कुछ खुलासों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे लोग हैरान रह गए।

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 8: टिकट खिड़की पर मजबूती से टिकी है भूल भुलैया 3, आठवें दिन की इतनी कमाई

विज्ञापन

 

Neelam Birthday Know actress shocking revelations which surprised everyone
नीलम कोठारी - फोटो : इंस्टाग्राम
मेरी पहचान छीनने की हुई कोशिश

'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स ' के एक एपिसोड में अभिनेत्री ने अपनी पहली शादी के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने कहा, "मुझे भारतीय कपड़े पहनने और मांसाहार और शराब छोड़ने के लिए कहा गया था। मुझे इन चीजों से कोई समस्या नहीं थी। मुझे मेरा नाम बदलने के लिए भी कहा गया और मैंने वह भी किया। लेकिन, मैं अपनी पहचान नहीं बदल सकती थी। यह कुछ ऐसा था जिसके लिए मैं सहमत नहीं थी। मैं एक ऐसे बिंदु पर पहुंच गई जहां मैंने खुद से सवाल किया, 'मैं यह कैसे होने दे रही हूं?' कई बार ऐसा हुआ जब मैं सुपरमार्केट में होती या लंच पर बाहर होती और मेरे पास आकर कोई पूछता कि क्या आप अभिनेत्री नीलम हैं? और मुझे कहना पड़ता कि नहीं, मैं नीलम नहीं हूं।"


 

Neelam Birthday Know actress shocking revelations which surprised everyone
नीलम कोठारी - फोटो : Instagram/Neelam Kothari
जब बेटी की बात ने नीलम को कर दिया हैरान

नीलम के मुताबिक एक बार उनकी बेटी की बातों ने उन्हें हैरान कर दिया था। अभिनेत्री ने साझा किया, "मैं काम से घर आई और अहाना अपने दोस्तों के साथ थी। आम तौर पर वे सभी ऊर्जा से भरे होते हैं और इधर-उधर भागते और चिल्लाते रहते हैं, लेकिन उस दिन बहुत शांति थी। नीलम ने उस समय को याद करते हुए कहा, "अहाना मेरे पास आई और बोली कि मम्मा, आपने मुझे कभी नहीं बताया कि आप तलाकशुदा हैं। उसकी बातं सुनकर मैं पूरी तरह से अवाक रह गई। मैंने उससे पूछा कि तुम्हें कैसे पता चला? इस पर उसने जवाब दिया कि आप एक सेलिब्रिटी हैं, इसलिए मेरे दोस्तों और मैंने आपको गूगल किया। पहली चीज जो हमने देखी वह यह थी कि आप तलाकशुदा हैं और पहले शादीशुदा थीं।" नीलम ने अपना आश्चर्य और खेद व्यक्त करते हुए सझा किया कि वह कभी नहीं चाहती थी कि उनकी बेटी को इस तरह से कभी यह जानकारी मिले।


इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर नीलम ने किया बड़ा खुलासा

हाल के दिनों में नीलम ने कई चौंकाने वाली बातें बताई हैं। एक बातचीत में उन्होंने इंडस्ट्री छोड़ने को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने एएनआई से कहा, "ईमानदारी से कहूं तो मैंने इंडस्ट्री छोड़ दी क्योंकि मुझे लगा कि मेरी शेल्फ लाइफ खत्म हो चुकी है। मैंने तब काम छोड़ा जब में शीर्ष पर थी। मुझे लगता है कि लोगों ने मुझे इसलिए याद रखा क्योंकि मैं काफी फीकी नहीं पड़ी।"


शाहरुख खान की बातों कर दिया भावुक 

'फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स' के एक एपिसोड में गौरी खान भी नजर आ चुकी हैं। उनके पति शाहरुख खान को लेकर भी नीलम बहुत कुछ बयां कर चुकी हैं। एक बीतचीत में उन्होंने किंग खान को लेकर कहा था, "शाहरुख खान के जैसा कोई नहीं है। मैं ईमानदारी से कहूं तो किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह कुछ ऐसा करेंगे। सिर्फ शाहरुख खान ही ऐसा कर सकते हैं। वह ऐसे इंसान हैं, जो हर चीज में अपना 100 प्रतिशत देते हैं। उदाहरण के तौर पर उन्होंने हम सभी के बारे में अच्छी बातें कहीं। इस चीज को लेकर मैं भावुक हो गई थी। वह बहुत विनम्र थे। शाहरुख बस एक ही हैं। उनके जैसा दूसरा कोई नहीं हो सकता।"


उम्र पर सवाल उठाने वालों को नीलम का करारा जवाब

नीलम उम्र पर सवाल उठाने वाले लोगों को भी करारा जवाब दे चुकी हैं। "एक निश्चित उम्र के बाद कैमरे का सामना करना आसान नहीं है। यह कठिन है। कभी-कभी हम अपने जानने वालों को हमारी उम्र के बारे में बात करते हुए सुनते हैं। हमारी उम्र के कारण वे  हमें नीची नजर से देखते हैं और हमें आंटी कहते हैं। मुझे लगता है कि यह बिल्कुल भी अच्छी बात नहीं है।" 


रिद्धिमा को कहा छोटा पैकेट बड़ा धमाका

अपने शो के तीसरे सीजन में नीलम कोठारी कई बातों पर खुलकर बात करती हुई नजर आ चुकी हैं। रणबीर की बहन पर रिद्धिमा कपूर साहनी पर भी उन्होंने इस शो में पर बात की है। उन्होंने रिद्धिमा को छोटा पैकेट बड़ा धमाका कहा। जब उनसे पूछा गया कि वह उनके बारे में ऐसा क्यों सोचती हैं, तो नीलम ने जवाब दिया, "क्योंकि वह हाइट में छोटी हैं, लेकिन वह धमाका हैं! वह बहुत चुलबुली हैं, उनके वन-लाइनर शानदार हैं इसलिए वह छोटा पैकेट बड़ा धमाका हैं।"


खुद को परी मानती हैं नीलम

इस शो पर नीलम ने खुद की भी तारीफ की है। जब उनसे पूछा गया कि वह खुद को क्या टैग देना चाहेंगी, तो नीलम ने जवाब दिया, "मैं परी हूं। मैं सबकी परी हूं।"


मैं चंकी पांडे को मारना चाहती थी

नीलम चंकी पांडे को लेकर भी सनसनीखेज खुलासा कर चुकी हैं। शो के प्रचार के दौरान उन्होंने कहा, "चंकी ने इतनी तेज गाड़ी चलाई कि उसने नियंत्रण खो दिया। उसे नहीं पता था कि बाइक कैसे चलाई जाती है। उनसे ऐसी तरह से बाइक चलाई की मैं अपनी शादी की पोशाक में उड़ गई और मोटरसाइकिल मेरे ऊपर गिर गई। यह वाकई बहुत बुरा हो सकता था। मेरा पूरा पैर जल गया। मैं उसे मारना चाहती थी (मजाकिया अंदाज में)। इस घटना के बाद वह काफी डर गया था।"


नीलम-सीमा के बीच हुए मतभेद

फैब्युलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स में नीलम और सीमा के बीच मतभेद भी दिख चुके हैं। दूसरे सीजन में उन्होंने सीमा से कहा था "आपको जो महसूस होता है उसे महसूस करने का पूरा अधिकार है। मैं यह नहीं कह रही कि मैं परिपूर्ण हूं, मैं यह नहीं कह रही कि आप परिपूर्ण हैं।" सीमा ने जवाब दिया, "मुझे लगा कि तुम्हारी शादी तक सब ठीक था... उन दिनों हमारी एक कॉमन फ्रेंड थी और वह मेरे घर आकर मुझसे कहती थी, 'तुम्हें बुलाया नहीं गया?'" नीलम ने कहा कि उस दौरान वह किसी से नहीं मिलती थी। उसने कहा कि शादी के बाद उनका परिवार उनकी प्राथमिकता बन गया था। नीलम ने यह भी कहा कि उसे अपने बीमार पिता की देखभाल अकेले ही करनी पड़ती थी। उन्होंने कहा  था कि मेरे पास कोई नहीं था जो मेरी मदद कर सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed