फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui wraps up his upcoming movie Noornai Chehra with Nupur Sanon, share photos

Noorani Chehra: नवाजुद्दीन सिद्दीकी और नुपुर सेनन की फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ की शूटिंग पूरी, एक्टर ने शेयर की तस्वीरें

Thu, 31 Mar 2022 09:27 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 31 Mar 2022 09:27 PM IST
सार

नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ की रैप-अप पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। इस फिल्म से नुपुर सेनन डेब्यू करने जा रहे हैं। 

विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui wraps up his upcoming movie Noornai Chehra with Nupur Sanon, share photos
नूरानी चेहरा की रैप-अप पार्टी - फोटो : Instagram

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दकी की गिनती उन अभिनेताओं में होती है, जिनकी एक्टिंग के सब मुरीद हैं। हाल ही में अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी आने वाली फिल्म ‘नूरानी चेहरा’ की रैप-अप पार्टी की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में उनके साथ फिल्म की पूरी कास्ट नजर आ रही है। 

विज्ञापन


अभिनेता ने तस्वीरों के साथ कैप्शन लिखा कि यह ‘नूरानी चेहरा’ को फिल्माने की सबसे खुशी के अनुभवों में से एक है। अद्भुत सह-अभिनेताओं की वजह से यह और भी मजेदार हो गया है। आप सबसे थिएटर में मुलाकात होगी। इन तस्वीरों में पूरी कास्ट केक कटिंग करती नजर आ रही है। वहीं, नवाजुद्दीन ने नुपुर सेनन, जस्सी गिल, सोनाली सहगल और आसिफ खान के साथ भी तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui)

विज्ञापन
विज्ञापन

  
नुपुर सेनन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर नवाजुद्दीन के साथ एक फोटो शेयर कर लिखा कि अपनी डेब्यू फिल्म की शूटिंग खत्म कर ली है। पूरी टीम को प्यार और सम्मान, जिसने मुझ न्यूकमर को हिबा की सुंदरता और गहराई को विकसित करने में मदद की।
 
नावजुद्दीन सिद्दकी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी कई सारे फिल्में इस साल आएंगी। वह ‘नूरानी चेहरा’ के अलावा टाइगर श्रॉफ के साथ ‘हीरोपंती 2’ में नजर आएंगे। वहीं, ‘टिकू वेड्स शेरू’ में वह अवनित कौर के साथ दिखाई देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed