फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   nawazuddin siddiqui talks about his character laila in heropanti 2 says Many asked me about the change in my body language

Heropanti 2: नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लैला के किरदार पर किया बड़ा खुलासा, कहा- मैं इस कैरेक्टर में इतना डूब गया था कि...

Fri, 08 Apr 2022 09:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Fri, 08 Apr 2022 09:02 PM IST
सार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'हीरोपंती 2' में जल्द ही नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म में अपने किरदार 'लैला' के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना है कि कई लोगों ने सोचा कि वह किसी महिला से जुड़ा किरदार निभा रहे हैं। 

विज्ञापन
nawazuddin siddiqui talks about his character laila in heropanti 2 says Many asked me about the change in my body language
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी फिल्म 'हीरोपंती 2' में जल्द ही नजर आने वाले हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आगामी फिल्म में अपने किरदार 'लैला' के बारे में खुलकर बात की। उनका कहना है कि कई लोगों ने सोचा कि वह किसी महिला से जुड़ा किरदार निभा रहे हैं। फिल्म में नवाज को एक निर्दयी डॉन की भूमिका निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में उनका कैरेक्टर बेहद अप्रत्याशित और विचित्र नजर आने वाला है।

विज्ञापन

यह पूछे जाने पर कि इस रोल को निभाने के लिए उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या थी? इस पर उन्होंने बताया कि इस कैरेक्टर में एक स्त्री की शान बनाए रखते हुए एक डॉन की शक्ति का चित्रण करना उनके लिए काफी बड़ी चुनौती थी। उन्होंने कहा, 'मैंने अपने वास्तविक जीवन में इस कैरेक्टर को शामिल किया। इस दौरान मेरे हाव-भाव महिला की तरह दिखने लगे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

nawazuddin siddiqui talks about his character laila in heropanti 2 says Many asked me about the change in my body language
नवाजुद्दीन सिद्दीकी - फोटो : सोशल मीडिया

नवाज को फिल्म सेट पर पहुंचने से पहले अपने किरदार में पूरी तरह से घुल जाने के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में भी उन्होंने यह प्रक्रिया अपनाई थी। उन्होंने आगे कहा, 'मैं लैला के किरदार में इतना डूब गया था कि मेरे चलने का स्टाइल ही बदल गया था। कई लोगों ने मुझसे मेरी बॉडी लैंग्वेज में बदलाव के बारे में पूछा और मुझे बताया कि मेरी चलने की शैली बदल गई है। कई लोगों ने सोचा कि मैं स्त्री गुणों को प्रदर्शित कर रहा हूं।

विज्ञापन

बता दें कि हीरोपंती 2' साइबर क्राइम पर बेस्ड फिल्म है, जिसमें नवाजुद्दीन लैला नाम के शख्स का नेगेटिव किरदार निभाते नजर आएंगे। फिल्म में टाइगर ने लीड रोल प्ले किया है। फिल्म को रजत अरोड़ा ने लिखा है। फिल्म का निर्देशन मशहूर कोरियोग्राफर अहमद खान ने किया है। इससे पहले अहमद बागी 3 का भी निर्देशन कर चुके हैं। म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने इस फिल्म में संगीत दिया है। 29 अप्रैल को यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed