फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Nawazuddin Siddiqui seen at bole chudiyan after Sacred Games 2 promotion

सेक्रेड गेम्स का प्रमोशन रुकते ही बोले चूड़ियां के सेट पर लौटे नवाज, देखिए एक्सक्लूसिव तस्वीरें

Mon, 26 Aug 2019 06:40 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 26 Aug 2019 06:40 PM IST
विज्ञापन
Nawazuddin Siddiqui seen at bole chudiyan after Sacred Games 2 promotion
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : amar ujala mumbai
नेटफ्लिक्स पर सेक्रेड गेम्स का सीजन 2 शुरू होने से पहले और बाद में नवाजुद्दीन सिद्दीकी कई दिनों तक इसके प्रमोशन में व्यस्त रहे हैं। अब वह वापस अपनी पहले से बन रही फिल्मों की शूटिंग शुरू कर चुके हैं। नवाज इन दिनों राजस्थान में हैं और वहां साउथ की हिट हीरोइन तमन्ना भाटिया के साथ अपनी फिल्म बोले चूड़ियां की शूटिंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


नवाजुद्दीन सिद्दीकी और तमन्ना भाटिया के साथ फिल्म के साथी कलाकार कबीर दूहन सिंह और राजपाल यादव भी हैं। फिल्म की यूनिट ने  इन दिनों राजस्थान में मंडावा के एक हेरिटेज रिसॉर्ट में डेरा डाला हुआ है। नवाज की अगली फिल्म बोले चूडियां की शूटिंग यहीं चल रही है। यूनिट के एक सदस्य ने बताया कि  फिल्म की शूटिंग यहां एक अगस्त से शुरू हुई और ये 45 दिन का एक लम्बा शेड्यूल हैं।
विज्ञापन


पढ़ें: सारा-जान्हवी से वरुण- मलाइका तक, कोई दिखा क्यूट तो किसी ने दिखाया स्वैग
विज्ञापन
विज्ञापन

Nawazuddin Siddiqui seen at bole chudiyan after Sacred Games 2 promotion
Nawazuddin Siddiqui - फोटो : amar ujala mumbai
शूटिंग के दौरान नवाज बहुत ही बेफिक्रे अंदाज में नजर आए। फिल्म के कलाकार लगातार यहां से वीडियो और फोटो भी अपने सोशल मीडिया पर साझा कर रहे हैं।  हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ जिसमें वह झूला झूलते हुए नजर आ रहे थे। फोटो को कैप्शन दिया गया था, "प्लेफूल मोमेंट - रिवीलिंग चाइल्डहुड।" एक और वीडियो जो सोशल मीडिया पर साझा किया गया है इसमे स्विमिंग पूल के बगल में एक गाने के लिए लीड कास्ट शूटिंग में व्यस्त है।

पढ़ें: 'सेक्रेड गेम्स 2' के भीड़ हिंसा वाले सीन की हुई आलोचना, बचाव में आए निर्देशक को ऐसे देनी पड़ी सफाई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed