Nawazuddin Siddiqui: हाउसहेल्प के बयान बदलते ही अभिनेता के भाई की नवाज को खरी-खरी, कहा- कितनों को खरीदोगे
हाउसहेल्प सपना के माफी मांगने के बाद नवाजुद्दीन के भाई शमास ने रिएक्ट किया है और भाई पर छींटाकशी की है। उन्होंने सपना के पलटी मारने पर सवाल उठाए हैं और इसके लिए नवाज को ही जिम्मेदार ठहराया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी और आलियाा सिद्दीकी के बीच चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन इसमें कुछ न कुछ नया विवाद सामने आ रहा है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने चुप्पी साधी हुई है। पिछले दिनों नवाजुद्दीन सिद्दीकी के दुबई वाले घर में रहने वाली हाउसहेल्प ने एक वीडियो बनाकर साझा किया था। इस वीडियो में उन्होंने रोते हुए नवाजुद्दीन पर गंभीर आरोप लगाए थे। लेकिन बीते दिन वह अपनी बात से मुकर गईं और कहा कि यह सब उनसे करवाया गया था। उन्होंने नवाजुद्दीन को क्लीन चिट दे दी है। जिसके बाद नवाजुद्दीन के भाई का रिएक्शन भी सामने आया है।
हाउसहेल्प सपना के माफी मांगने के बाद नवाजुद्दीन के भाई शमास ने रिएक्ट किया है और भाई पर छींटाकशी की है। उन्होंने सपना के पलटी मारने पर सवाल उठाए हैं और इसके लिए नवाज को ही जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने ट्वीट कर नवाजुद्दीन के खिलाफ गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने कहा- स्क्रिप्टेड है ये। कितनो को खरीदोगे? बैंक बैलेंस खत्म ना हो जाये - आपका तो अब काम भी चौपट है और रुकी फिल्मों के कारण फिल्म इंडस्ट्री का 150 Cr अटका रखा है। सही है - कबाड़ी, दल्ले और बकरे बेचने वाले ही इसको हांकते हुए नरक में लेकर जाएंगे'। हालांकि अभी तक इसपर भी नवाजुद्दीन सिद्दीकी का कोई रिएक्शन नहीं आया है।
दरअसल नवाजुद्दीन की पत्नी आलिया के वकील रिजवान ने बीते 19 फरवरी को एक ट्वीट किया, जिसके साथ उन्होंने सपना का रोते हुए वीडियो एंबेड किया। वीडियो में वह रो-रोकर अपनी आपबीती सुना रही थीं, साथ ही एक लेटर भी अटैच किया था। इसमें सपना रॉबिन ने आरोप लगाया था कि नवाजुद्दीन ने उनको दुबई में अकेला छोड़ दिया है, जहां पर खाने-पीने की कोई सुविधा नहीं है। यहां तक कि उनके पास खर्चे के लिए फूटी कौड़ी भी नहीं है। उन्होंने वीडियो में अपनी सैलरी को फाइनलाइज करने के लिए भी कहा था और भारत वापस आने की गुहार लगाई थी।
इस वीडियो के सामने आने के दूसरे दिन ही सपना ने अपने सारे आरोप खारिज कर दिए। उन्होंने कहा कि उनपर दवाब था। सिर्फ इतना ही नहीं वीडियो में हाउसहेल्प ने कहा कि नवाज एक अच्छे इंसान हैं। उन्होंने एक्टर से हाथ जोड़कर माफी मांगी और कहा कि वह उनके साथ कुछ गलत नहीं चाहती हैं। सपना ने आगे कहा सोशल मीडिया पर जो भी वीडियो सामने आया था, वह सरासर गलत था। उन्होंने एक्टर की पत्नी के केस को भी झूठा बताया।