फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Navya poses in saree flaunts grey hair in new pics fan wants to send rishta

सोशल मीडिया: नव्या नवेली नंदा ने साड़ी में शेयर कीं तस्वीरें, यूजर्स बोले- आप हमेशा सुंदर लगती हैं...

Sat, 22 Jan 2022 01:24 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 22 Jan 2022 01:24 PM IST
सार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक की यूजर्स साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही नव्या नवेली नंदा से पूछ रहे हैं कि क्या वह उनके लिए अपना रिश्ता भेज सकते हैं।

विज्ञापन
Navya poses in saree flaunts grey hair in new pics fan wants to send rishta
नव्या नवेली नंदा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम पर साड़ी में खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उनकी इन तस्वीरों को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। यहां तक की यूजर्स साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही नव्या नवेली नंदा से पूछ रहे हैं कि क्या वह उनके लिए अपना रिश्ता भेज सकते हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, नव्या नवेदी नंदा ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा की हैं। जिनमें वह साड़ी और आभूषण पहने हुए दिख रही हैं। उन्होंने पीच कलर की साड़ी पहनी हुई थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए नंदा नवेली नंदा ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे सफेद बाल।" उनकी इन तस्वीरों पर कई लोगों ने लाइक किया है, जिनमें फिल्म निर्माता जोया अख्तर भी शामिल हैं। जोया ने नव्या की तस्वीरों पर दिल वाली इमोजी बनाई। वहीं, अभिनेता अभिषेक बच्चन ने भी नव्या नवेली की इन तस्वीरों पर टिप्पणी की और इमोजी के जरिए अपनी भावना व्यक्त की। 
विज्ञापन




एक यूजर ने इन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए उनसे पूछा है कि ठीक है, पर मैं रिश्ता कहां भेज सकता हूं? वहीं, एक अन्य यूजर ने साड़ी में नव्या नवेली नंद को दुनिया की सबसे सुंदर और ग्लैमर्स बताया। ज्यादातर यूजर्स ने इन तस्वीरों पर दिल वाली इमोजी बनाई। एक यूजर ने उनके लिए लिखा कि आप हमेशा की तरह सुंदर लग रही हैं। नव्या श्वेता बच्चन नंदा की बेटी और अमिताभ और जया बच्चन की नातिन हैं।  उनकी इस तस्वीर पर सिकंदर खेर ने भी दिल वाली इमोजी बनाई है। नव्या नवेली नंदा की इन तस्वीरों को अब तक 39 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। अमिताभ बच्चन ने भी नातिन की तस्वीर को लाइक किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed