{"_id":"680e342ea7a770dad403babb","slug":"navina-bole-allegations-against-director-sajid-khan-for-misconduct-2025-04-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Navina Bole:‘साजिद ने मुझे बुलाया और कपड़े उतारने को कहा’, CID और तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Navina Bole:‘साजिद ने मुझे बुलाया और कपड़े उतारने को कहा’, CID और तारक मेहता फेम एक्ट्रेस ने लगाया बड़ा आरोप
Sun, 27 Apr 2025 07:12 PM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Sun, 27 Apr 2025 07:12 PM IST
सार
हाल ही में एक एक्ट्रेस ने साजिद खान पर आरोप लगा है कि डायरेक्टर ने उसके साथ घटिया हरकत की थी। एक्ट्रेस को कपड़े उतारने को कहा। जानिए कौन है वो एक्ट्रेस? साजिद खान की हरकत के बारे में उसने क्या-क्या बताया।
विज्ञापन
साजिद खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @aslisajidkhan
विस्तार
‘साजिद खान ने घर बुलाया और गलत डिमांड की। वह फिल्म ‘हे बेबी’ के लिए एक्टर कास्ट कर रहे थे। उन्होंने मुझे भी बुलाया और कहा कि कपड़े उतारकर इनरवियर में बैठ जाओ। मैं देखना चाहता हूं कि तुम कितनी कंफर्टेबल हो।’ डायरेक्टर साजिद खान पर यह आरोप लगाया है एक्ट्रेस नवीना बोले ने, वह ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ और ‘सीआईडी’ जैसे शो कर चुकी हैं।
विज्ञापन
नवीना बोले ने किया खुलासा
सीरियल ‘इश्कबाज’ की चर्चित एक्ट्रेस नवीना बोले ने हाल ही में सुभोजीत घोष के यूट्यूब चैनल पर खुलासा किया कि साजिद खान ने उन्हें कपड़े उतारने को कहा था। वह बताती हैं, ‘साजिद ने घर बुलाया और गलत डिमांड की। यह बात 2004 और 2006 के बीच की है। वह फिल्म ‘हे बेबी’ के लिए एक्टर कास्ट कर रहे थे। उन्होंने मुझे भी बुलाया और कहा कि कपड़े उतारकर इनरवियर में बैठ जाओ। मैं देखना चाहता हूं कि तुम कितनी कंफर्टेबल हो।’
विज्ञापन
नवीना आगे बताती हैं, ‘एक साल बाद साजिद खान ने दोबारा मुझसे संपर्क किया। तब मैं मिसेज इंडिया में हिस्सा ले रही थी। उसने मुझे कहा कि क्या तुम एक रोल के लिए मिलने आ सकती हो। शायद इस आदमी को याद ही नहीं था कि साल भर पहले उसने मेरे साथ कैसी हरकत की थी।’
विज्ञापन
नवीना बोले
- फोटो : इंस्टाग्राम@navina_005
कौन है नवीना बोले
नवीना बोले एक टीवी एक्ट्रेस हैं। वह कई हिट टीवी सीरियल का हिस्सा रह चुकी हैं, इसमें ‘सीआईडी’, ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’, ‘बालवीर’ और ‘इश्कबाज’ शामिल हैं। इसके अलावा वह वेब सीरीज भी कर चुकी हैं, जिसमें ‘हनीमून स्वीट रूम नंबर 911’ शामिल रही है।’
साजिद खान पर पहले भी लगे आरोप
साजिद खान बॉलीवुड में कई कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं। वह कोरियोग्राफर फराह खान के भाई भी हैं। साजिद ने ‘हे बेबी’ और ‘हाउसफुल’ जैसी हिट फिल्में बनाईं। कई और फिल्में भी उनके खाते में हैं। साल 2018 में साजिद पर कई एक्ट्रेसेस ने आराेप लगा कि डायरेक्टर ने उनके साथ यौन उत्पीड़न किया है, इसमें सलोनी चोपड़ा, करिश्मा उपाध्याय, सिमरन सूरी, मंदाना करीमी जैसे एक्ट्रेस शामिल रहीं।