National Cinema Day: कम दाम पर सिनेप्रेमी उठा सकेंगे बेहतरीन फिल्मों का लुत्फ, जानें कैसे बुक कर सकते हैं टिकट
नेशनल सिनेमा डे सिनेप्रेमियों के लिए बड़ी सौगात लेकर आया है। इस खास दिन पर दर्शक केवल 99 रुपये में बेहतरीन फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं।
विस्तार
सिनेमा देखने वालों के लिए कल का यानी 20 सितंबर का दिन बहुत ही खास होने वाला है। दरअसल, मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एमआईए) ने शुक्रवार को आधिकारिक तौर पर हर साल की तरह इस बार भी राष्ट्रीय सिनेमा दिवस मनाने का एलान किया है। इस खास मौके पर देशभर के सिने प्रेमियों को सिर्फ 99 रुपये में फिल्में देखने का मौका मिलेगा।
कम दाम पर फिल्म दिखाएंगे ये थिएटर्स
देश कई लोकप्रिय मल्टीप्लेक्स चेन पीवीआर, आईनॉक्स, सिनेपोलिस, मिराज, मूवी टाइम और डिलाइट देश भर में 4,000 से ज्यादा स्क्रीन पर इस खास दिन पर कम दामों पर फिल्में दिखाएंगे। हालांकि, यह ध्यान रखना आवश्यक है कि थ्रीडी फिल्मों, रिक्लाइनर सीटों या प्रीमियम फॉर्मेट पर यह ऑफर लागू नहीं होता है।
Vicky Kaushal: पत्नी कैटरीना कैफ की पोस्ट पर कमेंट कर बोले विक्की कौशल, 'मेरे साथ कब काम करोगी'
इन फिल्मों का उठा सकते हैं लुत्फ
राष्ट्रीय सिनेमा दिवस 2024 पर दर्शक युध्रा, कहां शुरू कहां खतम, नवरा मजा नवसाचा- 2, सुच्चा सूरमा, नेवर लेट गो, ट्रांसफॉर्मर्स वन जैसी नई फिल्मों का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके अलावा, दर्शक पिछले हफ्ते रिलीज हुई फिल्में जैसे द बकिंघम मर्डर्स और अरदास सरबत दे भले दी भी देख सकते हैं। हॉरर-कॉमेडी स्त्री 2, तुम्बाड और वीर जारा को दर्शक 99 रुपये में देख सकते हैं। राष्ट्रीय सिनेमा दिवस के लिए टिकट बुक करना काफी ज्यादा आसान है। फिल्म प्रेमी लोकप्रिय टिकटिंग प्लेटफॉर्म या सीधे सिनेमा बॉक्स ऑफिस से मात्र 99 रुपये में टिकट खरीद सकते हैं।
Kanguva: आगे खिसकी सूर्या की 'कंगुवा' की रिलीज की तारीख, अब रजनीकांत की 'वेट्टैयन' के साथ नहीं भिड़ेगी फिल्म