Naseeruddin Shah: 'अभिनेता से कहीं बढ़कर थे-ओम पुरी', नसीरुद्दीन शाह ने देखी 'अर्द्ध सत्य', लिखी दिलचस्प बात
Om Puri Film Ardh Satya: नसीरुद्दीन शाह ने आज अपने दोस्त और अभिनेता ओम पुरी को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़ कर कोई भी इमोशनल हो जाएगा।
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और ओम पुरी ने आघात, आक्रोश, मंडी, चाइना गेट, भूमिका, मकबूल, डर्टी पॉलिटिक्स और अर्द्ध सत्य जैसी कई फिल्मों में एक साथ शानदार काम किया है। दोनों को एक सफल जोड़ी के रूप में भी माना जाता है। ओम पुरी ने आज नसीरुद्दीन को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है, जो बेहद ही इमोशनल है।
नसीरुद्दीन शाह का खास पोस्ट
नसीरुद्दीन शाह ने आज इंस्टाग्राम पर अपनी और ओम पुरी की फिल्म 'अर्द्ध सत्य' को लेकर एक खास पोस्ट शेयर किया है। नसीरुद्दीन ने एक्टर ओम पुरी की एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'कल रात अर्द्ध सत्य को बड़े पर्दे पर बहुत दिनों बाद फिर से देखा गया। सदाशिव और ओम दोनों ही अपने सर्वश्रेष्ठ रूप में हैं। निकोलस रे ने बोगार्ट के बारे में जो कुछ कहा था, वह ओम पर भी लागू होता है, 'उनका चेहरा एक जीवंत निंदा था। वह एक अभिनेता से कहीं बढ़कर थे। वह हमारी स्थिति की सच्ची छवि थे।'
फिल्म अर्द्ध सत्य
19 अगस्त 1983 को रिलीज हुई फिल्म अर्द्ध सत्य अर्ध का निर्देशन गोविंद निहलानी ने किया है। फिल्म की पटकथा विजय तेंदुलकर ने लिखा और फिल्म के संवाद वसंत देव ने लिखे हैं। फिल्म में ओम पुरी और नसीरुद्दीन शाह के अलावा स्मिता पाटिल, अमरीश पुरी, शफी इनामदार और सदाशिव अमरापुरकर ने अहम भूमिका निभाई है।
यह भी पढ़ें: Akanksha Sharma Interview: ट्रेलर देखकर मेरे पापा खुशी से रो पड़े, भाई ने चुपके से बना ली उनकी वीडियो ..