फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   naseeruddin shah upset with bollywood

लोग अमिताभ बच्चन को टिड्डा क्यों कहते थे?

Wed, 01 Jun 2016 04:15 PM IST
Updated Wed, 01 Jun 2016 04:15 PM IST
विज्ञापन
naseeruddin shah upset with bollywood

वे ना फ़िल्मी पार्टियों में नज़र आते हैं, ना अवॉर्ड समारोहों का हिस्सा बनते हैं। नसीरुद्दीन शाह फ़िल्म इंडस्ट्री का होकर भी उस दुनिया के नहीं बन पाए हैं।

विज्ञापन


फ़िल्म इंडस्ट्री को लेकर उनके भीतर बहुत ग़ुस्सा है। इसकी वजह पूछने पर वो कहते हैं यहां पर हीरो की पूजा की जाती है। दक्षिण भारत में तो उनके मंदिर बना दिए जाते हैं। प्रोफ़ेशनलिज़्म नाम की कोई चीज़ नहीं है। अब ग़ुस्सा नहीं आएगा तो और क्या होगा।
विज्ञापन


एक हीरो को फ़िल्म से बड़ी चीज़ बना देने की जो प्रथा भारतीय सिनेमा में है उसके लिए ज़िम्मेदार कौन है। इसकी चर्चा करते हुए नसीर कहते हैं, "दर्शकों को दोष दिया जाता है लेकिन ज़िम्मेदारी सिर्फ़ फ़िल्मकारों की है। अगर आप लोगों को बचपन से गोबर खिलाएंगे तो गोबर खाने की आदत तो पड़ ही जाएगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरू में शोले फ्लॉप फिल्म थी

naseeruddin shah upset with bollywood

अमिताभ बच्चन की शोले और नसीर की निशांत एक साथ पर्दे पर आईं थी। नसीर टिकट लेकर शोले देखने गए थे और कहते हैं, "शुरुआत के दो हफ़्तों में कोई शोले देखने नहीं गया।

मैने ख़ुद विंडो से टिकट लिया था। ख़ाली पड़ा था। जो लोग देखने गए वो गब्बर सिंह को गाली दे रहे थे क्योंकि वो अमिताभ और धर्मेंद्र को सता रहा था। लोग उसकी ऐक्टिंग नहीं देख रहे थे। बाद में अचानक शोले का हीरो गब्बर सिंह हो गया।

इसलिए कहते थे टिड्डा

naseeruddin shah upset with bollywood

जिस तरह के हीरो अमिताभ बच्चन बनकर उभरे उससे नसीर को दिक़्क़त क्या थी? इस सवाल के जवाब में नसीरुद्दीन शाह ग़ुस्से में भर कर कहते हैं, "मेरी दिक़्क़त ये है कि यहां कहानी से पहले हीरो चुना जाता है फिर उसके इर्द गिर्द कोई कहानी बनाने की कोशिश होती है।

गाने बाद में लिखते हैं धुने पहले बनाते हैं और फिर उनकी जगह ढूंढी जाती है। अमिताभ जब आए थे तो लोगों ने उन्हे भी हीरो के तौर पर स्वीकार नहीं किया। मेरे सामने की बात है उन्हें ग्रासहॉपर(टिड्डा) कहा जाता था।  फिर देखिए शोले के साथ क्या हो गया। नसीरुद्दीन शाह को व्यावसायिक सिनेमा से दिक़्क़त है।

अमिताभ के साथ काम का ऑफ़र मिलने की बात पर नसीर झट से कहते हैं, "काम तो मिला था रोल नहीं मिला वैसा। मेरी दुनिया उनसे अलग है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed