फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Naagin 6 is going off air the last episode of tejaswi prakash show will be telecast on this weekend

Naagin 6 Off Air: बंद होने जा रहा है एकता कपूर का शो नागिन 6, इस दिन टेलीकास्ट होगा लास्ट एपिसोड

Fri, 07 Jul 2023 01:19 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Fri, 07 Jul 2023 01:19 PM IST
सार

तेजस्वी प्रकाश स्टारर शो ‘नागिन 6’ अब ऑफएयर होने वाला है। इस सुपरनैचुरल शो का लास्ट एपिसोड इस वीकेंड पर टेलीकास्ट होगा।

विज्ञापन
Naagin 6 is going off air the last episode of tejaswi prakash show will be telecast on this weekend
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन 6 टेलीविजन पर पसंद किये जाने वाले सबसे लोकप्रिय शोज में से एक हैं। तेजस्वी प्रकाश स्टारर नागिन-6 का पहला एपिसोड 12 फरवरी 2022 को ऑन एयर हुआ था और अब साल भर बाद सबकी चहेती नागिन तेजस्वी प्रकाश जल्द ही अपने फैंस को अलविदा कहने जा रही हैं। 

विज्ञापन

तेजस्वी प्रकाश के शो नागिन 6 की शुरुआत काफी अच्छी हुई थी। शो की कहानी को लोगों ने खूब एन्जॉय कर रहे थे, तो वहीं टीआरपी भी शो की काफी अच्छी जा रही थी। हालांकि, बाद में शो में जो ट्विस्ट एंड टर्न आए, वह दर्शकों को कुछ रास नहीं आए। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तेजस्वी प्रकाश और वत्सल सेठ स्टारर सुपरनैचुरल शो 'नागिन 6' जल्द ही ऑफ एयर हो जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक 'नागिन-6' का आखिरी एपिसोड इस वीकेंड यानी कि 9 तारीख को ऑन एयर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Naagin 6 is going off air the last episode of tejaswi prakash show will be telecast on this weekend
नागिन सीजन 6 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

रिपोर्ट के मुताबिक शो को पहले खराब टीआरपी की वजह से फरवरी के मिड में ऑफएयर किया जाना था। हालांकि जनता की डिमांड पर इसे मार्च तक बढ़ाया गया और फिर इस महीने तक बढ़ा दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स अब ‘नागिन 7’ को बिल्कुल नई कास्ट के साथ लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इसकी रिलीज की तारीख और समय के बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है।

विज्ञापन

एकता कपूर ने अपने बैनर बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत निर्मित ‘नागिन 6’ में तेजस्वी प्रकाश, सिम्बा नागपाल, महक चहल, मनित जौरा, रीमा वोराह, बकुल ठक्कर, उर्वशी ढोलकिया, सुधा चंद्रन, अभिषेक वर्मा सहित अन्य ने अहम रोल प्ले किया है। वत्सल सेठ को हाल ही में शो में लीड रोल निभाने के लिए चुना गया था। शो के छठे सीजन का प्रीमियर 12 फरवरी 2022 को हुआ और तब से ये टेलीकास्ट हो रहा है। नागिन 6 हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे कलर्स टीवी और वूट पर ऑनएयर होता है।

यह भी पढ़ें: 14 वर्ष छोटी मीरा से पहली मुलाकात पर ऐसी थी शाहिद की हालत, एक्टर ने बड़े खुलासे से किया दंग

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed