{"_id":"60baff6bf6797f34d320e504","slug":"naagin-3-actor-pearl-v-puri-arrested-for-an-alleged-rape-and-molestation","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरे फंसे: एक्टर पर्ल पुरी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा, रेप-छेड़छाड़ के आरोप में कार्रवाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बुरे फंसे: एक्टर पर्ल पुरी को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेजा, रेप-छेड़छाड़ के आरोप में कार्रवाई
Sat, 05 Jun 2021 03:26 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Sat, 05 Jun 2021 03:26 PM IST
सार
- टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा।
- अभिनेता पर लगे रेप और छेड़छाड़ के आरोप।
- महिला और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत।
विज्ञापन
पर्ल वी पुरी
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टीवी के मशहूर एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) को रेप और छेड़छाड़ के आरोप में 4 जून की रात वालिव और मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अब खबर आ रही है कि वसई कोर्ट ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। एक्टर पर एक नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है। लड़की और उसके परिवार ने पर्ल वी पुरी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
इस मामले में पीड़िता ने पुलिस को बयान दिया है। पीड़िता ने कहा कि पहले उसके साथ कार में रेप किया गया और फिर उसके साथ इसे बार-बार दोहराया गया। पर्ल को पॉक्सो एक्ट के तहत नाबालिग लड़की से रेप के आरोप में अरेस्ट किया गया है।
विज्ञापन
#UPDATE : Vasai court sends television actor Pearl Puri to judicial custody.#Maharashtra
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) June 5, 2021
बता दें, बीते साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान एक्टर अपने शो की शूटिंग में व्यस्त थे। कुछ दिनों पहले पर्ल ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वह एक्टर बनें इसलिए वह अपने घर से भाग आए थे। उनके पास पैसे नहीं बचे थे और वह पानी-पुरी खाकर अपनी भूख मिटाते थे। एक बार तो उन्होंने नौ दिनों तक कुछ नहीं खाया था।
वर्क फ्रंट की बात करें तो पर्ल वी ने साल 2013 में अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। 2013 में टीवी धारावाहिक 'दिल की नजर से खूबसूरत' के साथ उन्होंने डेब्यू किया था। हालांकि, लीड एक्टर के तौर पर उन्हें पहला ब्रेक 'फिर भी ना माने बदतमीज दिल' से मिला।
इसके बाद पर्ल वी पुरी ने 'नागार्जुन एक योद्धा', 'बेपनाह प्यार', 'नागिन 3' और 'ब्रह्मराक्षस 2' जैसे कई धारावाहिकों में काम किया। एक्टर बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा 'किचन चैंपियन 5' और 'खतरा खतरा खतरा' जैसे रियलिटी शोज में भी पर्ल दिखाई दिए थे। उनके कुछ म्यूजिक वीडियोज भी आ चुके हैं।