फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Myntra Fashion Superstar shoot halt after 33 people test covid 19 positive

Myntra Fashion Superstar: शूटिंग पर 33 लोगों के कोरोना संक्रमित होने से मचा हड़कंप, निशाने पर आयोजक

Fri, 02 Oct 2020 01:43 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 02 Oct 2020 01:43 PM IST
विज्ञापन
Myntra Fashion Superstar shoot halt after 33 people test covid 19 positive
सुष्मिता सेन, मनीष मल्होत्रा - फोटो : instagram/sushmitasen47 instagram/manishmalhotra05

मिन्त्रा (Myntra) फैशन सुपरस्टार की शूटिंग के सेट पर तब अफरा-तफरी मच गई जब एक साथ यूनिट में काम करने वाले 33 लोगों को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। इस शूटिंग का हिस्सा रहने वाले प्रतियोगियों और कर्मचारियों का आरोप है कि निर्माताओं ने स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का ठीक से ध्यान नहीं रखा। उन्होंने समय पर लोगों की जांच नहीं करवाई और न ही सेट पर समय से सैनिटाइजर का छिड़काव करवाया। इसके चलते ही इतनी बड़ी मात्रा में एक साथ लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं।

विज्ञापन



जानी-मानी अभिनेत्री सुष्मिता सेन और मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा इस शो के जज हैं और बानीजे एशिया हैं इस शो की निर्माता। नाम उजागर न करने की शर्त पर शो के कुछ प्रतियोगियों ने बताया कि यह शो अगस्त के अंतिम सप्ताह में शुरू होने के लिए तैयार था। उस समय सभी लोगों के परीक्षण करवाए गए और सभी के परीक्षण नकारात्मक आए। उसके बाद ही एक सितंबर से शूटिंग शुरू हुई। 
विज्ञापन


इसके कुछ दिन बाद ही एक प्रतियोगी को थोड़ी थकान महसूस हो रही थी। जब यह बात शो के संचालकों तक पहुंचाई गई तो उन्होंने इसे अनदेखा किया और शूटिंग वैसे ही चलती रही। सेट को हर रोज सैनिटाइज करने की प्रक्रिया भी ढीली थी। सेट कर काम कर रहे लोगों की देखभाल हर रोज नहीं होती और न ही शौचालयों को नियमित साफ किया जाता था। अगले दिन एक और प्रतियोगी को थकान महसूस हुई। इस बार यह बात प्रोडक्शन हाउस तक पहुंचाई गई। तब उन्होंने इसका संज्ञान लिया और पूरी यूनिट का टेस्ट करवाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

33 लोग कोरोना से संक्रमित पाए गए और शूटिंग तत्काल प्रभाव से रोकी गई। प्रतियोगी बताते हैं कि निर्माताओं ने प्रतियोगियों के लिए तो बढ़िया इंतजाम किए थे लेकिन सेट पर काम करने वाले दूसरे कर्मचारियों के लिए कोई ढंग का इंतजाम नहीं था। वह सब होटल में न रह कर अपने अपने घरों से ही आते थे। हालांकि, शो के निर्माताओं की तरफ से कहा गया है कि उन्होंने सुरक्षा के सारे इंतजाम बहुत अच्छे से किए। वह सैनिटाइजर का छिड़काव भी करवाते थे। चूक हुई सिर्फ नियमित लोगों की जांच न करने में।

इस शो के मुख्य प्रायोजक रहे मिन्त्रा ने अपने बयान में कहा है कि अब स्थितियां पूरी तरह से काबू में हैं। जो लोग इस वायरस से संक्रमित हुए थे, अब वह धीरे-धीरे सही हो चले हैं। ज्यादातर लोगों के परीक्षण नकारात्मक आ चुके हैं और वह अच्छा महसूस कर रहे हैं। उनके लिए लोगों की सुरक्षा ही प्राथमिकता है। निर्माताओं ने आशा जताई है कि इस शो की शूटिंग पांच अक्टूबर से फिर से शुरू हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed