{"_id":"2f9d0756f7537e636f2e8baceaffcdb4","slug":"musician-khayyam-donates-his-property-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"मशहूर बॉलीवुड हस्ती ने दान दे दी अपनी पूरी संपत्ति","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मशहूर बॉलीवुड हस्ती ने दान दे दी अपनी पूरी संपत्ति
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 18 Feb 2016 03:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमराव जान जैसी फिल्मों में संगीत देकर लोगों को अपनी धुनों का दीवाना बना देने वाले महान संगतकार मुहम्मद जहूर खैय्याम हाशिम (खैय्याम) ने अपनी संपत्ति दान दे दी है।
विज्ञापन
अपने 90वें जन्मदिन के मौके पर बृहस्पतिवार को खैय्याम ने अपनी करीब 10-12 करोड़ की संपत्ति 'खैय्याम जगजीत कौर केपीजी चैरिटेबल ट्रस्ट' को दान में दे ही।
यह चैरिटेबील ट्रस्ट उनकी संपत्ति की राशि से देशभर में संघर्ष कर रहे संगीतकारों और गायकों को आर्थिक मदद करेगा।
इस मौके पर खैय्याम ने कहा कि उन्होंने अपने कैरियर के दौरान पैसों की खातिर बहुत संघर्ष किया है।
उल्लेखनीय है कि पद्मविभूषण से सम्मानित मोहम्मद जहूर खय्याम साहब 'उमराव जान', 'बाजार', 'कभी-कभी', 'नूरी', 'त्रिशूल' जैसी फिल्मों में संगीत दिया है। फिल्म उमराव जान में संगीत देने के लिए खैय्याम को नेशनल अवार्ड दिया गया था।
विज्ञापन