फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Munna Michael 4th day box office collection fails to impress audiences

Box Office: मुन्ना माइकल पर भारी लिपिस्टिक अंडर माय बुर्का ! चौथे दिन भी अच्छी रही कमाई

Tue, 25 Jul 2017 06:38 PM IST
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री
amarujala.com- Presented by: नेहा खत्री Updated Tue, 25 Jul 2017 06:38 PM IST
विज्ञापन
Munna Michael 4th day box office collection fails to impress audiences
टाइगर श्रॉफ
बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ, निधि अग्रवाल और नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म मुन्ना माइकल का बिजनेस चौथे दिन लुढ़कर नीचे आ गया है।
विज्ञापन


पहले दिन के मुकाबले ये आधा भी नहीं बचा है। पहले दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ 65 लाख रुपए के कलेक्शन से शुरुआत की थी। दूसरे दिन इस फिल्म ने 6 करोड़ 32 लाख कमाए। तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन अब तक का सबसे ज्यादा यानि 8 करोड़ 70 लाख रुपए रहा। लेकिन चौथे दिन कलेक्शन लुढ़ककर 3 करोड़ 25 लाख ही रह गया। फिल्म का अब तक का कुल कलेक्शन 24 करोड़ 92 लाख रुपए है। 
विज्ञापन


3000 स्क्रीन्स पर रिलीज की गई इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बेहत होने की उम्मीद थी। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी पहली बार डांस मूव्स करते नजर आए हैं। फिल्म को मिले-जुले रिव्यू मिले हैं। फिल्म की कहानी की बात करें तो फिल्म मुन्ना नाम के लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है जो बचपन से ही माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं बात करें फिल्म 'लिप्सटिक अंडर माय' बुर्का की तो चौथे दिन फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.28 करोड़ की कमाई अपने नाम की। आपको बताते चलें कि ये कमाई फिल्म की पहले दिन की कमाई से ज्यादा थी। इस फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 1.22 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं द्सरे दिन शनिवार को फिल्म ने 2.17 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली थी।

बात करे फिल्म की तीसरे दिन की कमाई तो रविवार इस फिल्म के लिए सबसे अच्छा साबित हुआ। इस दिन फिल्म ने सबसे ज्यदा 2.41 करोड़ का कारोबार किया था। इस हिसाब से अब तक फिल्म ने 7.08 करोड़ रुपए अपने नाम कर लिए है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed