फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mumbai session court will pronounce its order on 2nd august in the anticipatory bail application of raj kundra

पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा की अग्रिम जमानत याचिका पर दो अगस्त को कोर्ट सुनाएगा फैसला

Fri, 30 Jul 2021 01:49 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 30 Jul 2021 01:49 PM IST
सार

  • मुंबई सत्र अदालत के महाराष्ट्र साइबर विभाग मामले में राज कुंद्रा की जमान याचिका पर कोर्ट सुनाएगा फैसला
  • 2 अगस्त को सुनाया जाएगा फैसला
  • पोर्नोग्राफी मामले में जेल में हैं शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा

विज्ञापन
Mumbai session court will pronounce its order on 2nd august in the anticipatory bail application of raj kundra
राज कुंद्रा - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

पोर्नोग्राफी मामले में आरोप राज कुंद्रा न्यायिक हिरासत में हैं और उन्होंने जमानत याचिका दायर की है। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुंबई सत्र अदालत के महाराष्ट्र साइबर विभाग मामले में राज कुंद्रा की जमानत याचिका पर अपना आदेश फैसला सुनाएगी। ये फैसला 2 अगस्त को सुनाया जाएगा। दरअसल अदालत ने आज समय की कमी के चलते आदेश को स्थगित कर दिया है।

विज्ञापन

 

पॉर्नोग्राफी मामले में जमानत को लेकर गुरुवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने राज कुंद्रा और रायन थोर्प के वकीलों की दलीलें सुनीं। राज कुंद्रा की ओर से दाखिल याचिका में कहा गया कि उन्हें गलत तरीके से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस का दावा है कि राज ने सीआरपीसी की धारा 41 (ए) पर साइन करने से मना कर दिया था।

Mumbai session court will pronounce its order on 2nd august in the anticipatory bail application of raj kundra
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि राज कुंद्रा को लेकर लगातार नई बातें सामने आ रही हैं। उन्हें 19 जुलाई को मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अश्लील फिल्में बनाने और उन्हें एप्स पर अपलोड करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उनकी गिरफ्तारी के बाद से मामले की परत लगातार खोली जा रही है और उनसे जुड़े बहुत से खुलासे हो चुके हैं। इतना ही नहीं राज कुंद्रा के सहयोगियों पर भी क्राइम ब्रांच लगातार नजर बनाए हुए है।

Mumbai session court will pronounce its order on 2nd august in the anticipatory bail application of raj kundra
राज कुंद्रा - फोटो : सोशल मीडिया

मुंबई की क्राइम ब्रांच शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के केस की जांच में जुटी है। इस मामले से जुड़े गहना वशिष्ठ और कंपनी के तीन प्रोड्यूसर्स के खिलाफ रजिस्टर केस को मुंबई पुलिस ने क्राइम ब्रांच के प्रॉपर्टी सेल को सौंपा है। पोर्नोग्राफी केस की अहम कड़ी गहना वशिष्ठ अभी जमानत पर बाहर हैं लेकिन इस मामले में उन्हें फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। उन्हें चार महीने बाद रिहा किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed