{"_id":"5b507fb54f1c1b36748b5bd1","slug":"mulk-director-anubhav-sinha-slammed-of-trollers-for-anti-hindu","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मुल्क देखने के बाद मुझे बताएं कि मैं हिंदू विरोधी हूं या मुस्लिम'- निर्देशक अनुभव सिन्हा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मुल्क देखने के बाद मुझे बताएं कि मैं हिंदू विरोधी हूं या मुस्लिम'- निर्देशक अनुभव सिन्हा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:49 AM IST
विज्ञापन
हाल ही में रिलीज हुए बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और एक्टर ऋषि कपूर की फिल्म ‘मुल्क’ के ट्रेलर को देखने के बाद सोशल मीडिया पर एक अगल तरह की बहस शुरू हो गई है। फिल्म के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि यह फिल्म एक मुस्लिम परिवार के खोए सम्मान पर आधारित है, जिसे पूरा समाज आतंकवादी का परिवार कहकर बुलाता है।
इस फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद फिल्म के निर्देशक अनुभव सिन्हा को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है साथ ही भद्दे कमेंट करते हुए उन्हें मुस्लिम समर्थक और हिंदु विरोधी कहा जा रहा है। इसको लेकर अब निर्देशक ने बड़ा बयान दिया है। अनुभव सिन्हा ने ट्रोलर्स को जवाब देते हुए कहा कि 100 प्रतिशत में से 20 प्रतिशत लोग इस फिल्म को लेकर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। जबकि 80 प्रतिशत लोगों को फिल्म का ट्रेलर काफी पसंद आया है और वह फिल्म देखने के लिए एक्साइटेड भी हैं।

Trending Videos
वहीं इसके साथ ही निर्देशक सिन्हा ने यह भी कहा कि मुल्क के 2 मिनट के ट्रेलर को देखने के बजाय पूरी फिल्म देखेंगे तो पता चलेगा कि फिल्म की कहानी क्या है। यह एक कोर्ट ड्रामा फिल्म है। फिल्म में तापसी पन्नू और ऋषि कपूर के अलावा रजत कपूर,मनोज पाहवा और नीना गुप्ता जैसे शानदार कलाकार हैं।
मुख्य रूप से फिल्म की कहानी उस मुस्लिम परिवार की है। जो खुद को हिंदुस्तानी साबित करने के लिए कोर्ट में केस तक लड़ता है। फिल्म में तापसी पन्नू एक वकील की भूमिका में नजर आ रही हैं। फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है जबकि निर्माता दीपक मुकुट हैं। इस फिल्म की शूटिंग उत्तर प्रदेश के बनारस और लखनऊ जैसे शहरों में की गई है।