Mukesh Khanna: लड़की सेक्स के लिए कहे तो...मुकेश खन्ना के इस बयान पर मचा बवाल, यूजर्स ने लगाई लताड़
शक्तिमान सीरियल पर फिल्म बनाने को लेकर हाल ही में सुर्खियों में आए आए अभिनेता मुकेश खन्ना ने एक बार फिर लड़कियों को लेकर विवादित बयान है। जिसके बाद यूजर्स उनको जमकर ट्रोल कर रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभिनेता मुकेश खन्ना इन दिनों काफी एक्टिव हैं। वह सोशल मीडिया पर अक्सर किसी न किसी विषय पर अपनी राय रखते रहते हैं। हाल ही में अभिनेता का एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वह कुछ ऐसी बातें कह रहे हैं, जिसे सुनने के बाद यूजर्स भड़क गए हैं और अभिनेता को आड़े हाथों ले लिया। दरअसल वीडियो में मुकेश खन्ना कह रहे थे कि 'जो लड़की किसी लड़के को सेक्स के लिए कह रही है, वो धंधा करती है। ऐसी चीजों में लोगों को नहीं पड़ना चाहिए'।
'वो उस लड़की का धंधा है'
शक्तिमान सीरियल पर फिल्म बनाने को लेकर हाल ही में सुर्खियों में आए आए अभिनेता ने आगे कहा कि अगर कोई लड़की किसी लड़के से कहे कि मैं तुम्हारे साथ संबंध बनाना चाहती हूं तो वो उसका धंधा है, क्योंकि कोई सभ्य समाज की लड़की ऐसा नहीं कहेगी। जो लड़की ऐसा कहती है वो निर्लज्ज है, आप उसके पाप में भागीदार मत बनिए।
यूजर्स ने किया ट्रोल
अभिनेता के इस वीडियो पर लोग उनको जमकर लताड़ लगा रहे हैं। एक यूजर ने कहा- ठीक है कूल, अब एक वीडियो बनाओ सभ्य समाज लड़का। वहीं दूसरे ने लिखा रूढ़िवादी सोच कायम रहे। एक और शख्स ने कहा- लड़कों के बारे में कुछ नहीं लिखा। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब अभिनेता ने कोई विवादित बयान दिया हो वह इससे पहले भी दो बार अपने बयानों के जरिए सुर्खियां बटोर चुके हैं।