{"_id":"6502b7b0c6ef319d0c0f1123","slug":"mujib-the-making-of-a-nation-shyam-benegal-says-sheikh-mujibur-rahman-story-echo-with-people-across-globe-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mujib: 'दुनियाभर में गूंज उठेगी मुजीबुर्रहमान की कहानी', TIFF में 'मुजीब' की स्क्रीनिंग पर बोले श्याम बेनेगल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Mujib: 'दुनियाभर में गूंज उठेगी मुजीबुर्रहमान की कहानी', TIFF में 'मुजीब' की स्क्रीनिंग पर बोले श्याम बेनेगल
Thu, 14 Sep 2023 01:11 PM IST
ज्योति राघव
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Thu, 14 Sep 2023 01:11 PM IST
सार
'मुजीब - द मेकिंग ऑफ ए नेशन' भारत के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और बांग्लादेश फिल्म विकास निगम (बीएफडीसी) के बीच एक सहयोग है।
विज्ञापन
मुजीब फिल्म पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और बांग्लादेश के सहयोग से बनी फिल्म ‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ को बुधवार शाम 48वें वार्षिक टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (टीआईएफएफ) में प्रदर्शित किया गया। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया है। यह फिल्म बांग्लादेश को अलग राष्ट्र बनाने के लिए पूरा जीवन समर्पित रहे और ‘बंगबंधु’ के नाम से लोकप्रिय नेता शेख मुजीबुर्रहमान पर आधारित है। बेनेगल का कहना है कि शेख मुजीबुर्रहमान की कहानी को दिखाते हुए उन्हें गर्व महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
बोले- यह फिल्म बनाना सम्मान की बात
‘मुजीब- द मेकिंग ऑफ ए नेशन’ बायोपिक है। बता दें कि फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के दौरान बेनेगल हिस्सा नहीं ले सके। लेकिन, उनका कहना है कि इस प्रतिष्ठित समारोह में फिल्म को पेश करते हुए वे बेहद खुश हैं। निर्देशक ने कहा, 'इस प्रतिष्ठित फेस्टिवल में फिल्म को पेश करते हुए खुशी हो रही है। मुझे यकीन है कि शेख मुजीबुर्रहमान की कहानी और बांग्लादेश राष्ट्र बनाने की उनकी यात्रा दुनियाभर के लोगों और समुदायों के साथ गूंज उठेगी। उनकी प्रेरक कहानी को बता पाना अपने आप में सम्मान की बात है'।
विज्ञापन
Jawan: 'जवान' के लिए एटली ने किंग खान को सिखाई थी तमिल, परफेक्ट शॉट मिलने पर शाहरुख के साथ किया था यह काम
विज्ञापन
भावुक हो उठे हसन महमूद
'मुजीब - द मेकिंग ऑफ ए नेशन' भारत के राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी) और बांग्लादेश फिल्म विकास निगम (बीएफडीसी) के बीच एक सहयोग है। बांग्लादेश के सूचना एवं प्रसारण मंत्री डॉ. हसन महमूद का कहना है कि वह 'बंगबंधु' के नाम से मशहूर मुजीबुर्रहमान के जीवन पर आधारित फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान काफी भावुक हो उठे।
Nana Patekar: 'राष्ट्रवाद का मतलब क्या है', 'गदर 2' की लोकप्रियता पर नसीरुद्दीन की टिप्पणी पर भड़के नाना पाटेकर
जेल में बिताए 11 साल
बता दें कि भारत और पाकिस्तान के बंटवारे के बाद पूर्वी पाकिस्तान के लोगों के हित के लिए अनवरत संघर्षरत रहे शेख मुजीबुर्रहमान को पाकिस्तान के सैन्य शासकों ने बहुत प्रताड़ित भी किया और वह आजादी मिलने के बाद से बांग्लादेश बनने तक के समय में बार-बार जेल गए। जिंदगी के करीब 11 साल जेल में बिताने वाले शेख मुजीबुर्रहमान को बांग्लादेश का राष्ट्रपिता भी कहा जाता है।
Throwback Thursday: जब आमिर खान ने अपने भाई को दी एक्टिंग छोड़ कुछ और करने की सलाह, फैजल ने खुद किया था खुलासा