फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   MS Dhoni biopic gets delayed again

धोनी और BCCI ने मांग लिए इतने पैसे कि अटक गई फिल्म?

Tue, 02 Jun 2015 05:37 PM IST
Updated Tue, 02 Jun 2015 05:37 PM IST
विज्ञापन
MS Dhoni biopic gets delayed again

महेंद्र सिंह धोनी पर बन रही फिल्म का काफी इंतजार किया जा रहा है। महेंद्र सिंह धोनी के करोड़ो प्रशंसक उनकी जिंदगी से जुड़ी बातें जानना चाहते हैं।

विज्ञापन


लेकिन अब यह फिल्म बंद होने की कगार पर है। फिल्म के बजट की वजह से प्रोड्यूसर और निर्देशक फिल्म को लेकर असमंजस पड़ गए हैं।

इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म में महेंद्र सिंह धोनी का किरदार अदा कर रहे हैं। लेकिन अब वो भी अपने दूसरे प्रोजक्ट्स की तरफ ध्यान लगाने लगे हैं। जानिए, कैसे भारतीय क्रिकेट बोर्ड और महेंद्र सिंह धोनी की ओर से की गई पैसे की डिमांड ने रोकी फिल्म।
विज्ञापन

Trending Videos

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड मांग रहा है 15 करोड़

MS Dhoni biopic gets delayed again

बॉलीवुड में ‌खिलाड़ियों की जिंदगी पर पहले भी फिल्में बनती रही हैं।‌ मिल्‍खा सिंह, मैरी काम इसके हालिया उदाहरण हैं। लेकिन किसी फिल्म इतनी अड़चने कभी नहीं आईं।

लेकिन महेंद्र सिंह धोनी पर बनी रही फिल्म पैसा इतना बड़ा मुद्दा बन गया है कि फिल्म बंद होने की कगार पर आ गई है। निर्देशक धोनी पर बन रही फिल्म में उनकी कुछ पारियों की झलक दिखाना चाहते हैं।

इसके लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन फुटेज के इस्तेमाल की इजाजत के लिए 15 करोड़ रूपये की मांग कर रहा है। फिलहाल फिल्म निर्माण कंपनी बीसीसीआई से समझौते की कोशिश कर रहा है।

विज्ञापन

फिल्म का बजट 80 करोड़ जिसमें 40 करोड़ अकेले धोनी के

MS Dhoni biopic gets delayed again

फिल्म का कुल बजट 80 करोड़ रुपये है, जिसमें से 40 करोड़ रूपये अकेले महेंद्र सिंह धोनी मांग रहे हैं। अपने जिंदगी को पर्दे पर उतारने की इजाजत देने के लिए ये कीमत चाह रहे हैं।

अब जब 15 करोड़ भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और 40 करोड़ धोनी ही मांग रहे हैं, तो ‌फिल्म निर्माता कंपनी हाथ पीछे खींचने के फिराक में है।

फिल्म का निर्माण कर रही फॉक्स स्टार स्टूडियो की हाल में आई फिल्में भी कुछ खास कमाई नहीं कर सकी हैं। इसलिए वो भी धोनी पर बन रही फिल्म में बड़ा रिस्क लेने से कतरा रही है।

विज्ञापन

धोनी की निजी जिंदगी का भी फिल्म पर असर

MS Dhoni biopic gets delayed again

मिड डे की खबर के अनुसार, फिल्म के लगातार लटकने में महेंद्र सिंह धोनी की निजी जिंदगी भी जिम्मेदार है। टेस्ट क्रिकेट से संन्यास और उसके बाद उनकी बेटी के जन्म की वजह से फिल्म को देरी हुई है। धोनी इस फिल्म के सह-प्रोड्यूसर भी हैं।


फिल्म को लेकर चल रही खींचतान के देखते हुए करोड़ों चाहने वालों को धोनी की जिंदगी को पर्दे पर देखने के लिए शायद अभी लंबा इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed