फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mrs chatterjee vs norway ambassdor to india hans jacob frydenlund reaction on rani mukherji film

Mrs Chatterjee Vs Norway: रानी की फिल्म पर भारत में नॉर्वे के एम्बेसडर ने जताई आपत्ति, कहा, गलत तरीके से...

Fri, 17 Mar 2023 01:41 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 17 Mar 2023 01:41 PM IST
सार

भारत में नॉर्वे के एम्बेसडर हंस जैकोब फ्रैडुलंद हैं। इस फिल्म के बारे में उन्होंने कुछ फिक्शनल बातों पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन
mrs chatterjee vs norway ambassdor to india hans jacob frydenlund reaction on rani mukherji film
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रानी मुखर्जी हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर फिल्मों में काम किया है। आज रानी मुखर्जी की फिल्म मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे रिलीज हो गई है। एक अलग और असल कहानी पर बनी यह फिल्म बेहतरीन है। रानी की अदाकारी और यह फिल्म फैंस को काफी पसंद आ रही है। रानी की इस फिल्म को फैंस ने अपने अनुसार रिव्यू दिया है, वहीं भारत में नॉर्वे के एम्बेसडर हंस जैकोब फ्रैडुलंद ने फिल्म में दिखाए गए दृश्यों पर अपनी बात रखी है।

विज्ञापन

mrs chatterjee vs norway ambassdor to india hans jacob frydenlund reaction on rani mukherji film
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

नॉर्वे के एम्बेसडर ने जताई आपत्ति
भारत में नॉर्वे के एम्बेसडर हंस जैकोब फ्रैडुलंद हैं। इस फिल्म के बारे में उन्होंने कुछ फिक्शनल बातों पर आपत्ति जताई है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा, 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे फिल्म फैमिली लाइफ में नॉर्वे के विश्वास और विभिन्न संस्कृतियों के प्रति हमारे सम्मान को गलत तरीके से दर्शाता है'। उन्होंने कहा, 'बच्चों, माता-पिता और चाइल्स वेलफेयर सर्विस के लिए यह आसान नहीं होता है। वैकल्पिक देखभाल एक बड़ी जिम्मेदारी है और यह कभी भी भुगतान या लाभ से प्रेरित नहीं होता है। यह फिल्म कल्चर में अंतर को प्राइमरी फैक्टर के तौर पर दिखाती है, जो कि पूरी तरह से गलत है'। 

इसे भी पढ़ें-  Ram Charan: 'नाटू-नाटू' की शानदार जीत के बाद देश लौटे राम चरण, फैंस ने एयरपोर्ट पर किया ग्रैंड वेलकम
 

विज्ञापन
विज्ञापन

mrs chatterjee vs norway ambassdor to india hans jacob frydenlund reaction on rani mukherji film
मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : सोशल मीडिया

देश के सिस्टम पर है गर्व
हंस जैकोब फ्रैडुलंद ने आगे कहा, 'किसी विशेष मामले में जाने बिना मैं इस बात से पूरी तरह इंकार करता हूं कि बच्चों को एक ही बिस्तर पर सुलाना या एक हाथ से खाना खिलाना वैकल्पिक देखभाल में रखने का कारण होगा'। उन्होंने कहा, 'मुझे अपने देश के सिस्टम पर गर्व है और हम लगातार अपने अनुभव से कुछ न कुछ सीखते रहते हैं और आलोचनाओं का शिकार भी होते हैं। नार्वे के अधिकारियों के पास सभी चाइल्ड प्रोटेक्शन के मामलों में गोपनीयता और गोपनीयता की सुरक्षा का वैधानिक कर्तव्य है'।

विज्ञापन

mrs chatterjee vs norway ambassdor to india hans jacob frydenlund reaction on rani mukherji film
'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

क्या है फिल्म की कहानी
रानी मुखर्जी 'मिसेज चटर्जी वर्सेज नॉर्वे' के साथ स्क्रीन पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। एक सच्ची कहानी पर आधारित फिल्म में अभिनेत्री एक बंगाली मां की भूमिका में हैं, जो नॉर्वे में अपने बच्चों की कस्टडी जीतने के लिए पूरे देश के खिलाफ लड़ाई लड़ती है। यह फिल्म आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed