फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Moving In With Malaika: Karan Johar Asked Malaika Arora About her bedroom secrets with arjun kapoor

Malaika Arora: करण जौहर ने मलाइका से सेक्स लाइफ को लेकर पूछे ऐसे-ऐसे सवाल, शर्म से लाल हो गईं अभिनेत्री

Tue, 13 Dec 2022 11:36 AM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Tue, 13 Dec 2022 11:36 AM IST
सार

आगामी एपिसोड में मलाइका बुरी तरह से शरमाती नजर आ रही हैं। उनके दोस्त और निर्माता करण जौहर ने अभिनेत्री से कुछ इस तरह के सवाल किए हैं कि उनका चेहरा शर्म से लाल हो गया था। 

विज्ञापन
Moving In With Malaika: Karan Johar Asked Malaika Arora About her bedroom secrets with arjun kapoor
मलाइका अरोड़ा, करण जौहर - फोटो : Social media

विस्तार

मलाइका अरोड़ा इन दिनों अपने सो 'मूविंग इन विद मलाइका' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। अभिनेत्री ने इस शो के जरिए डिजिटल डेब्यू किया है। वह इस शो के जरिए अपने फैंस को अपनी जिंदगी को पास से जानने का मौका दे रही हैं। मलाइका इस शो में अपने निजी जीवन के बारे में खुलकर बात करती दिखाई देती हैं। बीते एपिसोड्स में अभिनेत्री कई खुलासे कर चुकी हैं, जिसमें वह रोती, हंसती नजर आई थीं। लेकिन आगामी एपिसोड में मलाइका बुरी तरह से शरमाती नजर आ रही हैं। तो सभी के दिमाग में यह बात जरूर आई होगी कि अपकमिंग एपिसोड में ऐसा क्या हुआ कि मलाइका इतना शरमाईं? तो चलिए जानते हैं...

विज्ञापन

आगामी एपिसोड में मलाइका के शो में गेस्ट के रूप में करण जौहर नजर आने वाले हैं। करण जौहर और मलाइका की दोस्ती काफी पुरानी है और दोनों अक्सर आसानी से एक-दूसरे से अपनी निजी जिंदगी की बातें साझा कर लेते हैं। ऐसे में अपकमिंग एपिसोड में करण जौहर मलाइका से कई तरह से सवाल करने वाले हैं। लेकिन निर्माता ने अभिनेत्री से अचानक से उनकी सेक्स लाइफ को लेकर सवाल पूछा, जिसे सुन मलाइका शर्म से लाल हो गईं। बातचीत के दौरान करण जौहर ने मलाइका अरोड़ा से बेडरूम सीक्रेट्स पर सवाल किया।
Urfi Javed: शिकायत दर्ज होने के बाद भड़कीं उर्फी जावेद, वीडियो शेयर कर बोलीं- इसे बतौर सबूत कोर्ट में पेश करना

विज्ञापन
विज्ञापन

लेटेस्ट एपिसोड में करण जौहर मलाइका से पूछते दिखेंगे कि क्या मलाइका और अर्जुन कपूर बेडरूम में एक्सपेरिमेंट करते हैं। यह सवाल आते ही मलाइका अरोड़ा का चेहरा शर्म से लाल हो गया है। करण ने पूछा, 'तो क्या आप अर्जुन के साथ मिलना पसंद करती हैं? एक्सपेरिमेंट करती हैं?' मलाइका ने करण को शो से जाने के लिए कहकर पर्सनल लाइफ पर बातचीत से दूर जाने की कोशिश की, लेकिन वह ऐसा करने में असफल रही हैं। करण ने आगे मलाइका से पूछा कि क्या- 'सेक्स टॉयज हैं'? मलाइका ने करण की एक भी बता का जवाब देना सही नहीं समझा, लेकिन वह शरमाना बंद नहीं कर सकीं।  
Aashiqui 3: कार्तिक आर्यन की आशिकी 3 से दीपिका पादुकोण की छुट्टी, भट्ट कैंप से जुड़ेगा इस अभिनेत्री का नाम

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Disney+ Hotstar (@disneyplushotstar)

विज्ञापन

शो के नए प्रोमो में फैंस को यह सभी देखने को मिला। इसके साथ ही करण ने अपने बेडरूम की कहानी भी शेयर कीं। करण जौहर ने बताया, 'मैंने एक बार रोल-प्ले करने की कोशिश की थी, लेकिन वह ड्रेस मुझे फिट नहीं थी। यह वो पुलिस वाला था। मैं सिंघम बनना चाहता था।' करण की बात सुनकर मलाइका की आवाज निकलनी ही बंद हो गई थी। इसके साथ ही करण जौहर ने मलाइका को उनके और अर्जुन के रिश्ते के बारे में भी समझाया।
Avatar The Way Of Water: कोरोना पॉजिटिव हुए जेम्स कैमरून, अपनी ही फिल्म के प्रीमियर का नहीं बन पाए हिस्सा    

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed