फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Moushumi Chatterjee recalls when amitabh bachchan saw her with messy makeup he start laughing at her

Moushumi Chatterjee: जब मौसमी को इस हालत में देख हंसने लगे थे अमिताभ बच्चन, अभिनेत्री ने बताया मजेदार किस्सा

Mon, 03 Jul 2023 06:15 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Mon, 03 Jul 2023 06:15 PM IST
सार

मौसमी चटर्जी ने अपनी फिल्म 'मंजिल' के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ अपने काम के अनुभव को याद किया और शूटिंग का एक मजेदार किस्सा साझा किया।

विज्ञापन
Moushumi Chatterjee recalls when amitabh bachchan saw her with messy makeup he start laughing at her
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हिंदी सिनेमा की दिग्गज अदाकारा मौसमी चटर्जी को 'अनुराग', 'बेनाम', 'हमशक्ल', 'रोटी कपड़ा और मकान', 'स्वर्ग नरक', 'मांग भरो सजना' और 'प्यासा सावन' जैसी कई फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल ही में अभिनेत्री 'द कपिल शर्मा शो' में शामिल हुई थीं। इस दौरान उन्होंने अपने फिल्मी करियर के बारे में बात की। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी फिल्म 'मंजिल' के दौरान अमिताभ बच्चन के साथ अपने काम के अनुभव को याद किया।

विज्ञापन

Moushumi Chatterjee recalls when amitabh bachchan saw her with messy makeup he start laughing at her
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि जब वे 'रिमझिम गिरे सावन' की शूटिंग कर रहे थे, तब उन्हें समझ आया कि अमिताभ बच्चन कितने प्रतिभाशाली थे। उन दोनों को पूरे गाने के दौरान चलना था और दोनों के बीच ऊंचाई के अंतर को देखते हुए तय हुआ कि बिग बी अभिनेत्री साथ मेल बैठाने के लिए छोटे कदम उठाएंगे। उस दौरान जब अभिनेत्री को यह एहसास होता कि वह पीछे रह गई हैं तो वह थोड़ा दूर चली जातीं, ताकि कैमरा अमिताभ बच्चन को छोड़कर उनके पीछे आ जाए।

Sonam Kapoor: डियॉर फैशन शो हिस्सा लेने वाली सोनम बनी पहली भारतीय एक्ट्रेस, अभिनेत्री ने जाहिर की उत्सुकता

विज्ञापन
विज्ञापन

Moushumi Chatterjee recalls when amitabh bachchan saw her with messy makeup he start laughing at her
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने यह भी बताया कि वे वास्तविक बारिश में शूटिंग कर रहे थे और बारिश इतनी तेज होती थी कि वे गाना नहीं सुन पाते थे और शॉट शुरू करने और काटने के लिए संकेत के रूप में रुमाल का इस्तेमाल किया जाता था।

Kajol: 'नीसा मुझसे ज्यादा शालीनता के साथ पैपराजी को संभालती हैं', काजोल ने बांधे बेटी की तारीफों के पुल


 
विज्ञापन

Moushumi Chatterjee recalls when amitabh bachchan saw her with messy makeup he start laughing at her
मौसमी चटर्जी - फोटो : सोशल मीडिया

मौसमी ने शूटिंग के समय को याद करते हुए एक किस्सा साझा किया। उन्होंने बताया कि उस समय वॉटरप्रूफ मेकअप उपलब्ध नहीं था, इसलिए एक विशेष शॉट के बाद अमिताभ बच्चन के साथ-साथ वहां मौजूद हर व्यक्ति उन पर हंस रहा था, क्योंकि बारिश में उनकी आईलाइनर खराब हो गई थी और उनके गालों की लाली के साथ घुल-मिल गई थी। साथ ही गाने में उन्होंने जो हरी साड़ी पहनी थी, उसका रंग बारिश में लंबे समय तक भीगने के बाद उनके शरीर पर आ गया था।

Yaar Ka Sataya Hua Hai: नवाजुद्दीन-शहनाज का गाना 'यार का सताया हुआ है' आउट, रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed