फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Monday Flashback: When Mohammed Rafi Transform His Driver Life By Fire Him Out Of job But Gifted a taxi

Monday Flashback: जब मोहम्मद रफी ने ड्राइवर को नौकरी से निकालने के बाद दिखाई थी दरियादिली, तोहफे में दी थी कार

Mon, 07 Aug 2023 11:45 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 07 Aug 2023 11:45 AM IST
सार

रफी साहब ने अमेरिका से एक इंपोर्टेड कार खरीदी थी। लेकिन, उस नई कार को लेकर एक परेशानी थी। 

विज्ञापन
Monday Flashback: When Mohammed Rafi Transform His Driver Life By Fire Him Out Of job But Gifted a taxi
मोहम्मद रफी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिनेमा की दुनिया में जो बेहतरीन गायक हुए, उनमें एक नाम मोहम्मद रफी का है। वह जितने उम्दा गायक थे उतने ही शानदार इंसान भी थे। उनकी दरियादिली के यूं तो अनेकों किस्से हैं। मगर, एक किस्सा उनके ड्राइवर सुल्तान से जुड़ा है। मोहम्मद रफी को अपने इस बफादार ड्राइवर को नौकरी से निकालना पड़ा था। लेकिन, इसके बाद सुल्तान की जिंदगी हमेशा-हमेशा के लिए बदल गई थी। क्या है वो किस्सा? आइए जानते हैं...
विज्ञापन


नौकरी से हटा रफी साहब हो गए थे परेशान
अपनी गायिकी से शोहरत के साथ रफी साहब ने खूब दौलत भी कमाई। इसके बाद उन्होंने अमेरिका से एक इंपोर्टेड कार खरीदी। लेकिन, उस नई कार को लेकर एक परेशानी थी। दरअसल, अमेरिका में दाईं ओर ड्राइवर वाले वाहन होते हैं और रफी साहब के ड्राइवर सुल्तान को इस तरह से गाड़ी चलाना आता नहीं था। सुल्तान ने काफी कोशिश की लेकिन जब नाकाम रहे तो उन्हें नौकरी से हटा दिया गया।
विज्ञापन

Suniel Shetty: सुनील शेट्टी को क्यों आई सुशांत सिंह राजपूत की याद? दिवंगत एक्टर को लेकर कह दी यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन


तोहफे में दी टैक्सी
इसके बाद एक ऐसा ड्राइवर ढूंढना था, जो दाहिने हाथ की कार चला सके। रफी साहब को एक नया ड्राइवर मिल भी गया, लेकिन इसके बाद उन्हें सुल्तान की चिंता सताने लगी। रफी साहब ने यह सुनिश्चित किया कि पुराने ड्राइवर सुल्तान को आर्थिक परेशानी न हो। उन्होंने तब 70 हजार रुपए की टैक्सी खरीदकर उसे दी, ताकि वह अपना काम शुरू कर सके और आर्थिक तंगी न झेले।
BB OTT2: 'बिग बॉस ओटीटी 2' के विनर रेस से बाहर हुए ये सितारे, एक साथ हुआ डबल एलिमिनेशन

बदल गई सुल्तान की किस्मत?
यह किस्सा अन्नू कपूर ने एक रियलिटी शो के दौरान सुनाया था। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि मोहम्मद रफी की दिखाई गई उस दरियादिली का नतीजा यह रहा कि उस टैक्सी के बाद सुल्तान अपनी खुद की 12 टैक्सी खरीद चुके हैं।
Karan Johar: सुहाना की फिल्म के लिए करण जौहर ने कसी कमर, बिल्कुल हटकर होगी स्क्रिप्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed