फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohit Suri Directed And Ahaan Panday Aneet Padda Starrer Movie Saiyaara Will Be Released on OTT Soon

Saiyaara: कमाई के रिकॉर्ड तोड़ने के बाद ओटीटी पर कब रिलीज होगी ‘सैयारा’? कास्टिंग डायरेक्टर ने दिया अपडेट

Tue, 12 Aug 2025 06:46 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 12 Aug 2025 06:46 PM IST
सार

Saiyaara on OTT: इन दिनों मोहित सूरी निर्देशित फिल्म ‘सैयारा’ बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है। 26वें दिन में आकर भी फिल्म अच्छा-खासा कलेक्शन कर रही है। सिनेमाघरों के बाद यह फिल्म दर्शकों को ओटीटी पर भी जल्द देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
Mohit Suri Directed And Ahaan Panday Aneet Padda Starrer Movie Saiyaara Will Be Released on OTT Soon
फिल्म 'सैयारा' - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

फिल्म ‘सैयारा’ में दो नए एक्टर्स हैं। अहान पांडे ने इस फिल्म डेब्यू किया, वहीं अनीत पड्डा की भी बतौर लीड यह पहली फिल्म रही, इससे पहले वह हिंदी फिल्मों में छोटे किरदारों में नजर आए। इस राेमांटिक ड्रामा फिल्म ने बिना किसी स्टार पावर के बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की है। अब भी इसकी कमाई जारी है। थिएटर के बाद यह फिल्म ओटीटी पर भी अगले महीने रिलीज होगी। जानिए, किस तारीख को ओटीटी पर ‘सैयारा’ फिल्म दर्शक देख पाएंगे। 

विज्ञापन


इस दिन ओटीटी पर होगी रिलीज ‘सैयारा’ 
‘सैयारा’ फिल्म 18 जुलाई को थिएटर में रिलीज हुई। अब यह ओटीटी पर भी आएगी। इस फिल्म का प्रीमियर 12 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर होने वाला है। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स ने ऑफिशियली नहीं दी है। लेकिन इस फिल्म की कास्टिंग डायरेक्ट शानू शर्मा ने अपनी इंस्टाग्राम पोस्ट पर ‘सैयारा’ की ओटीटी रिलीज का पोस्टर शेयर किया था। इस पोस्टर में ही नेटफ्लिक्स और फिल्म की ओटीटी रिलीज की तारीख साझा की गई थी। 

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Saiyaara: ‘सैयारा’ की सक्सेस पार्टी में मस्ती करते दिखे अहान-अनीत, मोहित सूरी ने काटा केक; देखें वीडियो 
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक कितनी हुई ‘सैयारा’ की कमाई 
फिल्म ‘सैयारा’ ने हाल ही में 300 करोड़ क्लब में एंट्री ली है। यह फिल्म आज यानी 26वें दिन में भी 99 लाख रुपये कमाने में कामयाब रही है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन भी 320.84 करोड़ रुपये हो चुका है। साथ ही इस साल रिलीज हुई फिल्म के मुकाबले भी यह अच्छी कमाई कर रही है और वर्ल्डवाइड कलेक्शन की लिस्ट में दूसरे नंबर पर मौजूद है। 


क्या है ‘सैयारा’ की यूएसपी 
‘सैयारा’ में नए एक्टर्स होने के बावजूद यंग ऑडियंस को यह फिल्म पसंद आई। इसकी रोमांटिक स्टोरी को जेन जी (Gen Z) ऑडियंस ने एप्रीशिएट किया है। फिल्म में अहान पांडे ने एक म्यूजिशियन का रोल किया है, वहीं अनीत पड्डा ने एक अल्जाइमर से पीड़ित एक लड़की का रोल निभाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed