फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mohit Malik on Pahalgam Terror Attack says Will Still Go to Kashmir as Tourist Extends Support to Local People

Mohit Malik: मोहित मलिक ने की पहलगाम हमले की निंदा, बोले- अभी भी एक पर्यटक के तौर पर कश्मीर जाऊंगा...

Thu, 24 Apr 2025 06:01 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 24 Apr 2025 06:01 PM IST
सार

Mohit Malik On Pahalgam Terror Attack: अभिनेता मोहित मलिक ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए कश्मीर और वहां के लोगों के लिए समर्थन जताया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर कहा कि वह इस हमले के बावजूद अपने परिवार के साथ पहलगाम की यात्रा करेंगे, जो उनकी ट्रैवल लिस्ट में है।

विज्ञापन
Mohit Malik on Pahalgam Terror Attack says Will Still Go to Kashmir as Tourist Extends Support to Local People
मोहित मलिक - फोटो : Instagram

विस्तार

हाल ही में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को दुखी कर दिया, लेकिन इस मुश्किल वक्त में टीवी अभिनेता मोहित मलिक ने कश्मीर और वहां के लोगों के लिए अपना समर्थन जताया है। मोहित ने कहा कि वह इस हमले के बावजूद कश्मीर की यात्रा करेंगे, ताकि वहां शांति, एकता और प्यार का संदेश फैला सकें। उन्होंने यह बात अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखी, जिसकी खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन

पहलगाम हमले की निंदा, लेकिन हौसला बरकरार
मोहित ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मैं कश्मीर और उसके लोगों के साथ खड़ा हूं। मैंने अभी तक पहलगाम नहीं देखा, लेकिन यह हमेशा से मेरी ट्रैवल लिस्ट में रहा है। मैं अपने परिवार के साथ वहां जाने की योजना बना रहा था और हाल के आतंकी हमले के बावजूद मेरा यह प्लान नहीं बदला है।'
Jailer 2: 'जेलर 2' में हुई एक और अभिनेता की एंट्री, रजनीकांत के साथ मलयालम स्टार शुरू करेंगे शूटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों का मकसद नाकाम करने की अपील
मोहित ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि ऐसे हमले सिर्फ डर फैलाने और कश्मीर की शांति को भंग करने के लिए किए जाते हैं। उन्होंने लिखा आगे लिखा, 'ये हमले कश्मीर की खूबसूरती और शांति को खत्म करना चाहते हैं। ये लोग कश्मीर को अलग-थलग करना चाहते हैं और वहां की अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचाना चाहते हैं, क्योंकि पर्यटन कश्मीर की सबसे बड़ी ताकत है, लेकिन मैं इन्हें जीतने नहीं दूंगा।'
Jaideep Ahlawat: जयदीप अहलावत की डाइट सुनकर हैरान हो जाएंगे फैंस, साझा किए बचपन से जुड़े किस्से

विज्ञापन

कश्मीर के लोगों की तारीफ
मोहित ने कश्मीर के लोगों की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, 'कश्मीर के लोग सबसे गर्मजोशी और मेहमाननवाजी करने वाले लोग हैं, जिनसे आप कभी मिलेंगे। जो भी वहां गया है, वह उनकी दयालुता, हिम्मत और घाटी की खूबसूरत प्रकृति के बारे में बताएगा। इस मुश्किल समय में हमें उनके साथ खड़ा होना चाहिए, सिर्फ बातों से नहीं, बल्कि अपने कदमों से। मैं अब भी एक पर्यटक के तौर पर कश्मीर जाऊंगा, और मैं सभी भारतीयों से कहना चाहता हूं कि आप भी ऐसा करें। आइए, दुनिया को दिखाएं कि शांति, एकता और प्यार नफरत और डर से ज्यादा ताकतवर है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed