फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   mohenjo daro movie action scene get 300 people audition

मोहेंजो दारो के एक्शन सीन के लिए हुआ 300 लोगों का ऑडिशन

Mon, 18 Jul 2016 01:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Mon, 18 Jul 2016 01:16 PM IST
विज्ञापन
mohenjo daro movie action scene get 300 people audition

मोहेंजो दारो रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले फिल्म के ट्रेलर, प्रोमो को शानदार रिस्पोंस मिल रहा है। फिल्म को लेकर डायरेक्टर आशुतोष कुमार ने अलग हटकर कुछ किया है। फिल्म के हर एक सीन उनकी निगरानी में शूट हुए हैं, खासकर फिल्म के एक्शन सीन्स।

विज्ञापन


मोहेंजो दारो के एक्शन की तारीफ हर जगह हो रही है। स्टंट डायरेक्टर ने डिजाइनिंग के समय इस बात का खास ख्याल रखा है कि हर एक सीन  नैचुरल और पूरी डिटेल के साथ हो। एक एक्शन सिन जहां रितिक यानी सरमन का मुकाबला बकर-जोकर नाम के दो विशालकाय लोगों से फाइट करना था।
विज्ञापन


फिल्म मेकर्स ने पहले ही किसी प्रकार के ग्राफिक्स का सहारा लेने से मना कर दिया था। ताकि फाइटिंग सीन सामान्य और रियल लगे। बकर-जोकर की कास्टिंग इस बात का गवाह है कि फिल्म मेकर्स किस हद तक ओरिजिनैलिटी पर ज्यादा फोकस थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकरने दो जाएंट फाइटर के लिए करीब 300 लोगों का ऑडिशन लिया था। जिन्हें रितिक रोशन के अपोजिट लड़ना था तो उनकी फिजिक रितिक से ज्यादा होनी थी।


 

चिलचिलाती धूप में हुई शूटिंग

mohenjo daro movie action scene get 300 people audition

हुआ ऐसा ही, 7 फीट से ज्यादा दो लोगों को बिना किसी वीएफएक्स के साथ रितिक को फाइटिंग पिट में लड़ते हुए की एक झलक आप मोहेंजो दारो के एक्शन प्रोमो में देख सकते हैं। जो वास्तव में जाएंट और खतरनाक दिखते हैं। यह सीन वास्तव में अद्भुत है। हाल ही में फिल्म के आए पोस्टर इस फाइटिंग सीन की कहानी खुद ब खुद बयां करते हैं।

इस पिट फाइटिंग सीन की शूटिंग भुज में हुई है। जहां की चिलचिलाती धूप में इसे कर पाना वास्तव में एक कठिन काम था। लेकिन क्रू की मेहनत और डायरेक्टर के इरादों के आगे इसे शूट कर ही लिया गया।

12 अगस्त को रिलीज होने वाली फिल्म मोहेंजो दारों को आशुतोष गोवारिकर ने डायरेक्ट किया है। यूटीवी मोशन पिक्चर और आशुतोष गोवारिकर प्रोडक्शन फिल्म के प्रस्तुतकर्ता हैं। सुनीता गोवारिकर और सिद्दार्थ रॉय कपूर ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में रितिक रोशन हैं जिनके अपोजिट पूजा हेगड़े कास्ट की गईं है। पूजा की यह पहली फिल्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed