फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mithun Chakraborty starrer Disco Dancer fame director B Subash daughter Shweta Babbar passes away

दुखद: मिथुन को 'डिस्को डांसर' बनाने वाले बी सुभाष पर टूटा दुखों का पहाड़, दुनिया छोड़ गईं बेटी श्वेता

Sun, 23 Jul 2023 01:00 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 23 Jul 2023 01:00 PM IST
सार

फिल्म 'डिस्को डांसर' फेम मशहूर निर्माता बी सुभाष की बेटी श्वेता बब्बर इस दुनिया में नहीं रहीं। शनिवार रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

विज्ञापन
Mithun Chakraborty starrer Disco Dancer fame director B Subash daughter Shweta Babbar passes away
बी सुभाष-श्वेता बब्बर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म निर्माता बी सुभाष पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनकी बेटी श्वेता बब्बर अब इस दुनिया में नहीं रहीं। सामने आ रही जानकारी के मुताबिक श्वेता का शनिवार को निधन हो गया। बता दें कि बी सुभाष ने मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत फिल्म 'डिस्को डांसर' को प्रोड्यूस किया। बीते वर्ष मशहूर फिल्म निर्माता ने अपनी पत्नी तिलोतिमा बब्बर को खो दिया था, अब बेटी श्वेता इस दुनिया से चली गई।

विज्ञापन


क्लॉटिंग की वजह से गई जान
श्वेता बब्बर का शनिवार (22 जुलाई 2023) को रात करीब एक बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया। 19 जुलाई को श्वेता अपने घर में गिर गई थीं। इसके बाद उनका पैर लकवाग्रस्त हो गया। श्वेता को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनकी रीढ़ की हड्डी में क्लॉटिंग हो गई है। डॉक्टर्स ने बताया कि श्वेता के क्लॉटिंग ऐसी जगह हुई है, जिससे शरीर के अन्य अंगों तक रक्त का प्रवाह रुक रहा है।
विज्ञापन

Bandgee Puneesh: 'बिग बॉस 11' फेम पुनीश शर्मा-बंदगी कालरा की राहें जुदा, पांच वर्ष बाद इस वजह से हुआ अलगाव
विज्ञापन
विज्ञापन


जिंदगी से हार गईं श्वेता
अस्पताल में तीन दिन जिंदगी और मौत से जूझने के बाद आखिर श्वेता हार गईं और शनिवार को यह दुनिया छोड़ गईं। उनकी उम्र महज 48 वर्ष थी। पत्नी के बाद अब बेटी के निधन से बी सुभाष टूट गए हैं। पूरा परिवार शोक में डूबा है।
Arshad Warsi: इंडस्ट्री में 30 साल पूरे होने पर अरशद को आई सर्किट की याद, बोले- अगर फिल्म नहीं होती तो रोल...

पिता का मजबूत सहारा थीं श्वेता
पिता की तरह श्वेता भी सिनेमा के अपने शौक को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत थीं। हालांकि, इनके निर्देशन में बनी 'जूम' अभी रिलीज नहीं हुई थी। श्वेता फिल्म निर्माण के क्षेत्र में अपने पिता का सहारा बनी हुई थीं। कई काम वह खुद निजी तौर पर संभालती थीं। 
BB OTT 2: इस हफ्ते बिग बॉस के घर को अलविदा कहेंगे ये दो प्रतिभागी? शो में आने वाला है जबर्दस्त ट्विस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed