मिर्ज्या ने एक दिन में कमाए सिर्फ इतने रुपए, सोनम की सांवरिया से भी बुरी हालत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म मिर्ज्या का बहुत बुरा हाल है। अपने पहले दिन के कलेक्शन में यह फिल्म सिर्फ 2 करोड़ रुपए ही जुटा पाई है। अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर और सैयामी खेर की ये पहली फिल्म है। दोनों के लिए यह अच्छी खबर नहीं है।
फिल्म में मिर्ज्या और साहिबा की लवस्टोरी दिखाई गई है। जहां फिल्म की कहानी गुलजार ने लिखी है वहीं राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने इसे डायरेक्ट किया है। फिल्म की ओपनिंग बेहद निराशाजनक रही है। कहा जा रहा है कि ये फिल्म सिर्फ मल्टीप्लेक्स के दर्शकों के लिए बनाई गई है।
फिल्म को देखने के लिए सिर्फ 20 फीसदी दर्शक ही पहुंच रहे हैं। पिछले दिनों हर्षवर्धन ने कहा था कि उन्हें इस फिल्म में काम करने के लिए अभी तक पैसे नहीं मिले हैं। अगर इतना बुरा हाल रहा तो शायद हर्षवर्धन को कभी अपनी पहली फिल्म की कमाई नहीं मिल पाएगी।
बता दें कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर की पहली फिल्म सांवरिया भी सुपर फ्लॉप गई थी। सांवरिया में सोनम ने रणबीर कपूर के साथ काम किया था। यह दोनों की ही पहली फिल्म थी। इस फिल्म के पहले दिन का बॉक्सऑफिस कलेक्शन 4 करोड़ था। इस फिल्म के निर्देशक संजयलीला भंसाली थे।