{"_id":"5f7c288b3b8e5850b87a5d83","slug":"ministry-of-information-and-broadcasting-issued-guidelines-standard-operating-protocols-for-halls-and-theatres","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द खुलेने वाले हैं सिनेमाघर, 50 प्रतिशत दर्शकों के अलावा इन बातों को मानना अनिवार्य","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जल्द खुलेने वाले हैं सिनेमाघर, 50 प्रतिशत दर्शकों के अलावा इन बातों को मानना अनिवार्य
Tue, 06 Oct 2020 01:51 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 06 Oct 2020 01:51 PM IST
सार
- सिनेमाघरों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के आधार पर खोला जाएगा।
- गाइडलाइंस को सभी सिंगल स्क्रीन हॉल और मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों को मानना अनिवार्य होगा।
- एक शो खत्म होने के बाद पूरे हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा
विज्ञापन
सिनेमाघर
- फोटो : file photo
विस्तार
लंबे लॉकडाउन के बाद इन दिनों पूरे देश में अनलॉक की प्रतिक्रिया शुरू हो गई है। अब अनलॉक- 5 में सरकार ने कई चीजों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है। अनलॉक- 5 में केंद्र सरकार ने सभी सिनेमाघरों को भी खोलने की भी इजाजत दे दी है। इन सिनेमाघरों को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस के आधार पर खोला जाएगा।
विज्ञापन
15 अक्तूबर से सभी सिनेमाघर खोल दिए जाएंगे, इस बात को ध्यान में रखते हुए मंत्रालय ने मंगलवार को कोविड-19 से जुड़ी गाइडलाइंस जारी कर दी हैं। इस गाइडलाइंस को सभी सिंगल स्क्रीन हॉल और मल्टीप्लेक्स सिनेमाघरों को मानना अनिवार्य होगा। इस बात की जानकारी सूचना प्रसारण प्रकाश जावड़ेकर ने दी है।
विज्ञापन
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'सिनेमा घर पिछले सात महीनों से बंद हैं। वे अब 15 अक्टूबर से खुलेंगे. लोगों की सुरक्षा के लिए हमने एसओपी तैयार की है। जिसे सभी सिनेमाघर मालिकों को मानना होगा। सिनेमाघरों में 50 प्रतिशत लोगों के बैठने की अनुमति होगी। एक कुर्सी छोड़कर बैठने की व्यवस्था की जाएगी। मास्क लगाना अनिवार्य होगा। साथ ही सैनिटाइजर जरूरी है।'
विज्ञापन
All #COVID19 guidelines & standard operating protocols (SOPs) issued by I&B Ministry must be followed at all cinema halls/theatres: Union Information and Broadcasting Minister, Prakash Javadekar. https://t.co/9BO1FAWFga
— ANI (@ANI) October 6, 2020
प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'एक शो खत्म होने के बाद पूरे हॉल को सैनिटाइज किया जाएगा उसके बाद ही दूसरा शो आरंभ होगा। सिंगल स्क्रीन में टिकट बुकिंग के लिए ज्यादा खिड़कियां खोलनी जाएंगी, ताकि लोगों की भीड़ जमा न हो सके। सभी जगह ऑनलाइन टिकट बुकिंग को बढ़ावा दिया जाएगा और खाना भी पैक्ड मिलेगा।'
आपको बता दें कि लॉकडाउन की वजह से अब तक सिनेमा इंडस्ट्री को करोड़ों रुपये का नुकसान हो चुका है। कोरोना महामारी के चलते मार्च से सिनेमाघरों पर ताला पड़ा हुआ था। इसके बावजूद बिजली के फिक्स चार्ज, कर्मचारियों का वेतन, रखरखाव आदि के खर्च बराबर बने हुए थे।
पढ़ें: लॉकडाउन की वजह से एक ही गांव की 50 लड़कियां हुईं बेरोजगार, सोनू सूद ने मदद का यूं बढ़ाया हाथ