फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   meghan markle wants to work with priyanka chopra

हॉलीवुड की ये हीरोइन प्रियंका के साथ बॉलीवुड में करना चाहती है एंट्री

Sun, 17 Jul 2016 03:00 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,दिल्ली Updated Sun, 17 Jul 2016 03:00 PM IST
विज्ञापन
meghan markle wants to work with priyanka chopra

प्रियंका चोपड़ा की शोहरत इन दिनों बुलंदी पर है। हाल ही में अमेरिका की मशहूर अदाकारा मेगान मार्क्ले ने भारतीय अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के साथ बॉलीवुड फिल्म में काम करने की इच्छा जताई है। मार्क्ले अमेरिकी टीवी शो सूट्स में निभाई भूमिका के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। मार्क्ले प्रियंका चोपड़ा की दोस्त भी हैं।

विज्ञापन


मार्क्ले कहती हैं प्रियंका के साथ बॉलीवुड फिल्म में काम करना एक सपने के पूरा होने जैसा है। मार्क्ले ने आगे कहा मैंने खासकर उन्हें इस बारे में बताया है। साथ काम करना बहुत ही रोमांचकारी रहेगा। मार्क्ले का मानना है प्रियंका चोपड़ा लाजवाब हैं और मेरी अच्छी दोस्त भी हैं।

विज्ञापन

मार्क्ले ईमेल से जुड़ी रहती हैं प्रियंका चोपड़ा के साथ

meghan markle wants to work with priyanka chopra

मेगान मार्क्ले की मुलाकात अमेरिका में ईएलएलई मैग्जीन द्वारा आयोजित एक डिनर में हुई थी। टीवी में काम करने वाली महिलाओं के लिए आयोजित इस डिनर में ही मार्क्ले की प्रियंका से मुलाकात हुई थी। प्रियंका ने मार्क्ले से कहा था कि सूट्स  टीवी शो उनको बेहद पसंद है। 

मार्क्ले से जब पूछ गया कि आप प्रियंका के साथ कैसे जुड़ी रहती हैं तो उन्होंने बताया,'जब आप किसी से मिलते हैं तो आपको क्लिक कर जाता है। यह आसानी से होता है और दोस्ती खुद-ब-खुद आगे बढ़ती रहती है। हम ईमेल और टेक्स्ट के जिरए जुड़े रहते हैं और जब एक ही शहर में होते हैं तो मिलते भी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed