फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Mega star Ram Charan collaborates with Robot director Shankar and Producer Dil Raju for a massive pan-India Film

दक्षिण सुपरस्टार राम चरण ने शंकर और दिल राजू के साथ मिलाया हाथ, धमाकेदार फिल्म की तैयारी

Sun, 14 Feb 2021 12:26 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Sun, 14 Feb 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Mega star Ram Charan collaborates with Robot director Shankar and Producer Dil Raju for a massive pan-India Film
राम चरण दिल राजू - फोटो : ram charan dil raju shankar

दक्षिण फिल्म के लोकप्रिय अभिनेता राम चरण एक और धमाकेदार फिल्म के लिए तैयार हैं। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म के लिए निर्देशक शंकर और निर्माता दिल राजू के साथ हाथ मिलाया है। फिल्हाल फिल्म का नाम नहीं तय किया गया है। लेकिन एसएस राजामौली की 'आरआरआर' की शूटिंग पूरी होने के बाद वह वे इस फिल्म में हाथ लगाएंगे।

विज्ञापन

बेहद लोकप्रिय फिल्म 'आरआरआर' के बाद यह रामचरण की अगली फिल्म होगी। फिल्म को देश भर में हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। मालूम हो कि रामचरण की कई फिल्में देश-विदेश में धमाल मचा चुकी हैं जिनमें जेंटलमैन, शिवाजी, अन्नियां, रोबो-1, रोबो-2.0 और अन्य फिल्में शामिल हैं।
विज्ञापन

आगामी फिल्म के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर दिल राजू ने कहा कि देश के बेहतरीन कलाकारों में से एक राम चरण और निर्देशक शंकर के साथ काम करने को लेकर मैं बहुत खुश हूं। हम इस फिल्म को देश भर के दर्शकों के लिए लेकर आ रहे हैं। इसके पीछे ऐसी फिल्में बनाने का मकसद है जो लोगों का मनोरंजन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि यह राम चरण की 15वीं फिल्म है जबकि श्री वेंकटेश्वरा क्रिएशन्स जिसके बैनर तले यह फिल्म रिलीज होगी उसकी यह 50वीं फिल्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed