फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Meezaan Jafri Clicked photo with Rihanna A$AP Rocky at Anant Ambani Radhika Merchant pre wedding Event

Meezaan Jafri: रिहाना के बॉयफ्रेंड के साथ नजर आए मीजान जाफरी, सोशल मीडिया पर छाई तस्वीर

Wed, 06 Mar 2024 09:50 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Mar 2024 09:50 AM IST
सार

मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी का यह फोटो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। तस्वीर में वे इंटरनेशनल सिंगर रिहाना के बॉयफ्रेंड एसैप रॉकी के साथ नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
Meezaan Jafri Clicked photo with Rihanna A$AP Rocky at Anant Ambani Radhika Merchant pre wedding Event
एसैप, मीजान जाफरी - फोटो : Instagram/manav.manglani

विस्तार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के विवाह पूर्व हुए समारोह की चर्चा पिछले कुछ दिनों से खूब हो रही हैं। इस ग्रैंड प्री वेडिंग कार्यक्रम में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की कई मशहूर हस्तियों ने शिरकत की थी। इंटरनेट पर इस समय इवेंट की कई तस्वीरें छाई हुई हैं। इस बीच एक फोटो की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी हो रही है। 
विज्ञापन

Zeenat Aman: अपनी बायोपिक से खुश नहीं हैं जीनत, बोलीं- आप इसे एक बूढ़ी औरत की शिकायत समझ खारिज कर सकते हैं
विज्ञापन


मीजान की तस्वीर ने खींचा लोगों का ध्यान
मशहूर अभिनेता जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी का यह फोटो इन दिनों लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। तस्वीर में वे इंटरनेशनल सिंगर रिहाना के बॉयफ्रेंड एसैप रॉकी के साथ नजर आ रहे हैं।  फोटो में एसैप एक आकर्षक बेज और सफेद कपड़ों नजर आ रहे हैं, जिसके साथ उन्होंने एक ट्रेंडी नेकलेस और चश्मा पहना हुआ है, जबकि मीजान सूट में आकर्षक दिख रहे हैं रहे हैं। तस्वीर में दोनों के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म में आएंगे नजर
वर्क फ्रंट की बात करें तो मीजान ने अपने करियर की शुरुआत निर्देशक संजय संजय लीला भंसाली के सहायक के रूप में की थी। फिल्म पद्मावत में वे रणवीर के बॉडी डबल के रूप में दिखे थे। इसके बाद उन्होंने भंसाली के प्रोडक्शन में बनी रोमांटिक ड्रामा 'मलाल' से एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ शर्मिन सहगल भी नजर आई थीं। इसके बाद वे प्रियदर्शन की फिल्म हंगामा 2 और यारियां 2 में भी नजर आ चुके हैं। उनके आने वाले प्रोजेक्ट की बात करें तो वे जल्द ही संजय गुप्ता की 'मिरांडा बॉयज' में नजर आने वाले है।
Dakota Johnson: 'मैडम वेब' के बाद डकोटा ने सुपरहीरो फिल्मों से की तौबा, कहा- अब नहीं करूंगी ऐसी फिल्में
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed