टॉम क्रूज जैसा ये पाकिस्तानी पायलट, वायरल हुई तस्वीर
क्या टॉम क्रूज पाकिस्तानी एयर फोर्स में शामिल हो गए हैं? ये तस्वीर देख कर आप को धोखा हो सकता है। सोशल मीडिया में वायरल हो रही तस्वीर में हूबहू टॉम क्रूज जैसे दिख रहे पायलट दरअसल पाकिस्तान के यासिर मुदस्सर हैं। ये पकिस्तानी एयरफोर्स में पायलट हैं।
तस्वीर इटली में पाकिस्तान की राजदूत तहमीना जंजुआ ने ली है। एयर फोर्स के एक शो के दौरान ली गई फोटो को उन्होंने ही ट्विटर पर पोस्ट किया। फोटो में यासिर मुदस्सर बिल्कुल टॉम क्रूज जैसे दिख रहे हैं। यासिर मुदस्सर लड़ाकू विमान जेएफ-17 के पायलट हैं।
Briefing with Pride!
#PAF JF-17's Pilot briefing Ms. Tehmina Janjua, ambassador of Pakistan to Italy at #ParisAirShow pic.twitter.com/HEkIUFvzCc
— Proud Khaki (@proud_khaki) June 14, 2015
'टॉम क्रूज' भी बन चुके हैं पायलट
टॉम क्रूज ने 1986 की फिल्म 'मेवेरिक' में पायलट का किरदार अदा किया था, जबकि यासिर असल जिंदगी में पायलट हैं। दोनों की फोटो एक साथ सोशल साइट्स पर खूब देखी जा रही है।
नाजिया मेनन के इस ट्वीट में दोनो की वायरल हो रही फोटो को पोस्ट किया है।
A picture of Tom Cruise’s lookalike in Pakistan Air Force went viral,The lookalike was Squadron Leader YasirMudasser pic.twitter.com/4NdUdLjiw0
— Nazia Memon (@NaziaMemon01) June 15, 2015
यासिर मुदस्सर को दुनियाभर से शादी के प्रपोजल
काफी लड़कियों की तरफ से यासिर को शादी के प्रस्ताव वाले ट्वीट किए जा रहे हैं। इसके अलावा भी कई तरह की प्रतिक्रयाएं यासिर के लुक पर आ रही हैं। पढिए..
Can I marry that tom cruise lookalike pak air force guy yasir? Please?
— Neha. (@TouMaiKyaKaroun) June 16, 2015
@proud_khaki Great strategy. PAF sent a Tom Cruise lookalike. This Maverick will create a stir too. :) @omar_quraishi @javerias @le_Sabre
— Abbas Nasir (@abbasnasir59) June 14, 2015