फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   meet prakash raj first wife lalita kumari she took retired after marriage

मिलिए एक्टिविस्ट एक्टर प्रकाश राज की पहली पत्नी से, शादी के बाद अभिनय से ले लिया था संन्यास

Tue, 24 Mar 2020 11:44 PM IST
Mishra Mishra अमर उजाला, मुंबई
अमर उजाला, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 24 Mar 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
meet prakash raj first wife lalita kumari she took retired after marriage
Prakash Raj - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
प्रकाश राज आज पूरे देश में अभिनेता के साथ ही राजनेता और एक्टिविस्ट के तौर पर पहचाने जाते हैं। वह जितने ही धारदार अभिनेता हैं उतना ही  सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों को लेकर मुखर हैं। प्रकाश राज अपनी बातों को पुरजोर तरीके से लोगों के सामने रखते हैं। हालांकि उनकी निजी जिंदगी उथल-पुथल से भरपूर रही है। उन्होंने दो शादियां की हैं। साल 1994 में उन्होंने तमिल अभिनेत्री ललिता कुमारी से शादी रचाई। दोनों के तीन बच्चे भी रहे। साल 2004 में दोनों के बेटे की मृत्यु हो गई। साल 2009 में प्रकाश और ललिता ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। प्रकाश के अनुसार दोनों ने आपसी रजामंदी के बाद अपने रास्ते जुदा किए। आज भी दोनों संपर्क में हैं। तलाक के बाद प्रकाश राज की जिंदगी आगे बढ़ती रही और 2010 में ही उन्होंने कोरियोग्राफर पोनी वर्मा से शादी कर ली। हालांकि दूसरी तरफ शादी के बाद से ही फिल्मों से दूर हो चुकी ललिता ने अभी तक फिल्मों में वापसी नहीं की है।
विज्ञापन

meet prakash raj first wife lalita kumari she took retired after marriage
Prakash Raj - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
तलाक के बाद अपनी पहली पत्नी से रिश्ते को लेकर प्रकाश राज ने कई खुलासे किए। उनके अनुसार, 'उसमें और मुझमें विभिन्नताएं हैं। हमारे तीन बच्चे थे, दो बेटियां और एक बेटा लेकिन जब हमारा बेटा पांच साल का था तब हमने उसे खो दिया। उसके बाद मेरी छोटी बेटी का जन्म हुआ। हमने साल 2009 में तलाक ले लिया। मैं जिस तरह हूं उसी तरह की जिंदगी जीने में विश्वास रखता हूं। इस वजह से तलाक से पहले मैं अपनी बेटियों के साथ बैठा और बताया कि मैं क्यों तलाक लेना चाहता हूं। मेरी बेटियां हम दोनों के साथ हैं। मैंने भले ललिता को तलाक दे दिया है लेकिन मेरी मां, बेटियों और दोस्तों से उसका रिश्ता आज भी वैसा ही है। तलाक की प्रकिया के दौरान मैं अपनी फिल्म की कोरियोग्राफी के दौरान पोनी से मिला। मैंने अपनी मां और बेटियों से बात की और कहा मैं यह करना चाहता हूं। लेकिन मैं चाहता था कि पोनी मेरी बेटियों के साथ वक्त बिताए। मुलाकात के बाद मेरी बेटियों ने इसके लिए रजामांदी दे दी।'
विज्ञापन
विज्ञापन

meet prakash raj first wife lalita kumari she took retired after marriage
Prakash Raj - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि ललिता कुमारी मशहूर तमिल अभिनेता सी. एल. आनन्दन की बेटी हैं। उन्होंने 30 से अधिक तमिल फिल्मों में काम कर शोहरत हासिल की। साल 1987 से 1995 तक फिल्मों में सक्रिय रहने वाली ललिता ने शादी के बाद फिल्मों से दूरी बना ली और अपना ज्यादातर समय परिवार को ही देने लगीं। 

उमर अब्दुल्ला की रिहाई पर स्वरा ने बोली ऐसा बात, ट्रोलर्स बोले, 'कभी तो पॉजिटिव सोचा करो आंटी जी'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed