फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   meet babloo happy hai actress

जवां होकर संवर गईं हैं रेहना, आप भी देखिए

Tue, 04 Feb 2014 06:16 PM IST
Updated Tue, 04 Feb 2014 06:16 PM IST
विज्ञापन
meet babloo happy hai actress

एक और नया चेहरा पर्दे पर आने को तैयार है। शुक्रवार को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘बबलू हैप्पी’ है में मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली रेहना मल्होत्रा दर्शकों के दिलों पर दस्तक देंगी।

विज्ञापन


रेहना फारसी भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है फूल की खुशबू। रेहना के लिए यह फरवरी दोहरी खुशी लेकर आई है क्योंकि उनकी पहली हिंदी फिल्म ही नहीं, बल्कि पहली तमिल फिल्म भी इसी महीने रिलीज होगी।
विज्ञापन


दो साल तक मॉडलिंग में किस्मत आजमाने के बाद रेहना को ‘बबलू हैप्पी है’ बिना ऑडिशन के मिली। असल में उन्होंने किसी और फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, वह तो मिली नहीं लेकिन वहां उनका काम इतना पसंद किया गया कि ‘बबलू हैप्पी है’ के निर्देशक नीला माधाब पांडा को सिफारिश भेजी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेक्स और प्यार का नजरिया

meet babloo happy hai actress

पांडा इससे पहले ‘आई एम कलाम’ और ‘जलपरी’ जैसी चर्चित फिल्में बना चुके हैं। ‘बबलू हैप्पी है’ तीन युवकों की कहानी है और तीनों के ही नाम बबलू हैं। यह फिल्म नई पीढ़ी के प्यार और सेक्स के प्रति नजरिये को सामने लेकर आती है।

इन्हीं तीन बबलू में से एक रेहना का बॉयफ्रेंड है। बबलू जो नेकदिल है, सीधा-सादा और शर्मीला है... जिसे इन दिनों दर्शक फिल्म के ट्रेलर में केमिस्ट की दुकान पर कंडोम खरीदते देख रहे हैं। वहीं गजाला बनी रेहना बबलू के मुकाबले काफी चंट है और हर मुश्किल में उसका साथ देती है।

रेहना को एक्सपोज में मुश्किल नहीं

meet babloo happy hai actress

रेहना कहती हैं, ‘अगर आप चाहें तो इसे बोल्ड फिल्म कह सकते हैं लेकिन इसमें आज के जमाने की हकीकत दिखाई गई है।’ अपने किरदार के बारे में वह बताती हैं, ‘गजाला साउथ दिल्ली की लड़की है और बहुत ही आत्मविश्वास से भरी है। वह हमेशा सच्चाई का पक्ष लेती है। चाहे जो मुश्किल आए।’

रेहना खुद को डायरेक्टर का एक्टर मानती हैं। वह कहती हैं, ‘मैंने फिल्म में वही किया है जो डायरेक्टर ने मुझसे कहा।’ रेहना के अनुसार, ‘बबलू हैप्पी है यूथ की फिल्म है। यह किसी भी ऐक्टर की पहली फिल्म के लिहाज से परफेक्ट है।

अगर फिल्म में आप हंसेंगे तो आपके आंसू भी निकलेंगे। कॉमिक तत्व होने के बावजूद यहां इमोशन भी काफी हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed