कहां लापता हो गईं ये हुस्न की मलिकाएं?
अपने हुस्न और हुनर से बॉलीवुड में खासी लोकप्रियता पाने वाली कुछ हीरोइनें ऐसी भी थीं जिन्होंने माधुरी और श्रीदेवी जैसी हीरोइनों के स्टारडम को कड़ी टक्कर दी। लोगों को भी ये बेहद पसंद आईं। लेकिन फिर अचानक इनके साथ ऐसा क्या हो गया जिससे ये न जाने किस दुनिया में खो गईं।
मीनाक्षी शेषाद्री
सुभाष घई की फिल्म 'हीरो' से कैरियर का शानदार आगाज करने वाली इस हीरोइन का बॉलीवुड में सुनहरा कैरियर रहा। मीनाक्षी शेषाद्री ने अपने दौर की सुपरस्टार श्रीदेवी को कड़ी टक्कर दी थी।
अपने कैरियर में मीनाक्षी ने कई हिट फिल्में दीं। लेकिन अब जहां हर पुरानी हीरोइन किसी न किसी तरह से खुद को बॉलीवुड या छोटे पर्दे का हिस्सा बना कर खुद की उपस्थिति को बरकरार रखे हुए है मीनाक्षी को लंबे समय से कहीं नहीं देखा गया।
न बड़े पर्दे पर न छोटे पर्दे पर और ना ही किसी अवार्ड फंक्शन वगैरह में। मीनाक्षी के प्रशंसकों को आज भी उनके दीदार का इंतजार है।
मंदाकिनी
'राम तेरी गंगा मैली' से कैरियर की शुरुआत करने वाली इस हीरोइन ने आते ही तहलका मचा दिया था। अस्सी-नब्बे के दशक में मंदाकिनी ने बेहद बोल्ड और बिंदास इमेज के चलते बॉलीवुड में धूम मचा कर रख दी।
इसके बाद अंडरवर्ड के डॉन दाउद अब्राहम की प्रेमिका के तौर पर उनकी पहचान बनी। लेकिन मंदाकिनी जाने कहां लापता हो गई हैं। फिल्म और ग्लैमर की दुनिया में आज भी उनकी झलक को आंखे बेताब रहती हैं।
ममता कुलकर्णी
ममता कुलकर्णी के खाते में भले ही हिट फिल्में ज्यादा नहीं आई लेकिन जितने दिन भी वह बॉलीवुड में रहीं धूम मचाए रहीं। इस बिंदास बाला के लटके-झटके काफी अलग थे। इसके बाद ममता अचानक गायब हो गईं।
बरसों से इनको भी कहीं नहीं देखा गया। लेकिन पिछले साल वह एकदम से प्रकट हुई और खुद को आध्यात्म की दुनिया में रमा हुआ बताने लगीं।
रीना रॉय