{"_id":"673472c79a8e83361b0de504","slug":"matka-king-ratan-lal-khatri-characters-in-many-films-premnath-in-dharmatma-chandu-champion-vijay-verma-report-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ratan Lal Khatri: बड़े पर्दे पर कई बार दिखी रतन लाल खत्री की कहानी, धर्मात्मा में प्रेमनाथ ने निभाया किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ratan Lal Khatri: बड़े पर्दे पर कई बार दिखी रतन लाल खत्री की कहानी, धर्मात्मा में प्रेमनाथ ने निभाया किरदार
Wed, 13 Nov 2024 03:52 PM IST
अंजू बाजपेई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Wed, 13 Nov 2024 03:52 PM IST
सार
बड़े पर्दे पर रतन लाल खत्री के किरदार को कई फिल्मों में दिखाया गया है। सीरीज मटका किंग के अलावा फिल्म धर्मात्मा और चंदू चैंपियन में भी नजर आ चुकी हैं रतन लाल खत्री की कहानी।
विज्ञापन
रतन लाल खत्री
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मटका किंग रतन लाल खत्री जुआरियों का बादशाह था। मटके का नंबर भी वह खुद नहीं निकालता था, बल्कि वहां मौजूद पब्लिक से यह काम कराता था। मटका किंग हर खेल में नए ताश की गड्डी यूज करता था। आइए जानते हैं बॉलीवुड की किन फिल्मों और सीरीज में रतन खत्री की कहानी को दिखाया गया है।
मटका फिल्म
फिल्म मटका में रतन के जीवन से जुड़ी कई बातें दिखाई जाएंगी। इस फिल्म के अलावा भी कई फिल्मों में रतन लाला खत्री की कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म 14 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में वरुण तेज का किरदार मटका किंग रतन लाल खत्री के जीवन पर आधारित है। फिल्म 'मटका' 14 नवंबर 2024 को रिलीज होने वाली है।
मटका किंग सीरीज
अमेजन प्राइम वीडियो ने 'मटका किंग' नाम की सीरीज बनाई है, जिसमें रतन खत्री की जिंदगी की कहानी को दिखाया गया है। मटका किंग सीरीज में विजय वर्मा ने रतन का किरदार निभाया है। फिल्म में विजय रेट्रो लुक में नजर आए।
विज्ञापन
चंदू चैंपियन
चंदू चैंपियन के एक सीन में रतन लाल खत्री को भी दिखाया गया है। सीन में मुरली की मटके (लॉटरी) में पैसे डालते हैं। इसके बाद रतन खत्री आकर जीते के नंबरों का ऐलान करता है और मुरली हजारों रुपये जीत जाते है। इसके बाद मुरली और रतन की मुलाकात होती है।
धर्मात्मा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 1975 में जब धर्मात्मा फिल्म बनी थी, उसमें प्रेमनाथ के चरित्र पर रतन खत्री के जीवन की झलक देखने को मिलती थी। कहा जाता है कि रतन खत्री ने फिल्म की स्क्रिप्ट लिखने में बहुत मदद की थी।
कौन था रतन खत्री?
रतन खत्री के बारे में कहा जाता है कि वह रंगीन मिजाज का आदमी था। उसे फिल्म बनाने वालों से दोस्ती करना बेहद पसंद था। यही वजह है कि रतन खत्री ने खुद रंगीला रतन फिल्म बनाई, जिसमें लीड रोल में ऋषि कपूर और परवीन बॉबी थे। 88 साल की उम्र में 2020 में रतन खत्री की मौत हो गई थी। जीवन के अंतिम दिनों में रतन खत्री मुंबई रेस कोर्स का चक्कर लगाया करता था।
Childrens Day: बाल दिवस पर देखिए शानदार टीवी शो, शक्तिमान-शाका लाका बूम बूम-सोन परी को लोग आज भी नहीं हैं भूले